Stock in Focus: 6 महीने में 38% टूटा पावर कंपनी का स्टॉक, अब अदाणी ग्रुप से मिला ₹709 करोड़ का बड़ा ऑर्डर

Stock in Focus: पावर कंपनी के शेयर में पिछले 6 महीने में 38 प्रतिशत गिरावट आई है। इस बीच कंपनी को अदाणी ग्रुप से 709 करोड़ रुपये का बड़ा O&M कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इससे स्टॉक निवेशकों की रडार पर आ गया है। जानिए डिटेल।

अपडेटेड Mar 16, 2026 पर 7:05 PM
Story continues below Advertisement
Power Mech Projects Ltd का शेयर सोमवार 16 मार्च को 6.20 प्रतिशत गिरकर 1,860 रुपये पर बंद हुआ।

Stock in Focus: पावर और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Power Mech Projects Ltd को अदाणी इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट सर्विसेज लिमिटेड से बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है। कंपनी ने जानकारी दी है कि उसे महाराष्ट्र के एक बड़े थर्मल पावर प्लांट में ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) सेवाएं देने के लिए 709.56 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

तिरोडा थर्मल पावर प्लांट में होगा काम

यह कॉन्ट्रैक्ट महाराष्ट्र के तिरोडा में स्थित 5×660 मेगावाट क्षमता वाले थर्मल पावर प्लांट के लिए है। इस प्रोजेक्ट के तहत पावर प्लांट की ऑपरेशन और मेंटेनेंस सेवाओं के साथ-साथ यूनिट्स की ओवरहॉलिंग का काम भी किया जाएगा।


कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया कि यह प्रोजेक्ट KPI आधारित कॉन्ट्रैक्ट मॉडल के तहत किया जाएगा।

60 महीने में पूरा होगा प्रोजेक्ट

Power Mech ने बताया कि इस कॉन्ट्रैक्ट की कुल वैल्यू 709.56 करोड़ रुपये है, जिसमें GST शामिल नहीं है। यह प्रोजेक्ट एक घरेलू कंपनी की ओर से दिया गया है और इसे 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2031 तक यानी कुल 60 महीनों में पूरा किया जाएगा।

इस समझौते के तहत Power Mech Projects थर्मल पावर यूनिट्स के लिए व्यापक ऑपरेशन और मेंटेनेंस सेवाएं देगा। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर ओवरहॉलिंग सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी के मुताबिक यह काम टेंडर डॉक्यूमेंट और उससे जुड़े निर्देशों के मुताबिक किया जाएगा।

तीसरी तिमाही के नतीजे

Power Mech Projects के तीसरी तिमाही के नतीजों की बात करें तो कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 14.6 प्रतिशत बढ़कर 94 करोड़ रुपये हो गया। वहीं कंपनी का रेवेन्यू 6.1 प्रतिशत बढ़कर 1,419 करोड़ रुपये हो गया।

हालांकि कंपनी के ऑपरेटिंग प्रदर्शन में कमजोरी देखने को मिली। इस दौरान कंपनी का EBITDA 20.7 प्रतिशत घटकर 159.3 करोड़ रुपये रह गया, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 201 करोड़ रुपये था। EBITDA मार्जिन भी घटकर 11.2 प्रतिशत रह गया, जो पिछले साल इसी तिमाही में 15 प्रतिशत था।

शेयर गिरावट के साथ बंद

Power Mech Projects Ltd का शेयर सोमवार 16 मार्च को 6.20 प्रतिशत गिरकर 1,860 रुपये पर बंद हुआ। पिछले 6 महीने में स्टॉक 38.53% गिर चुका है। हालांकि, बीते 5 साल में इसने 601% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। कंपनी का मार्केट कैप 5.88 हजार करोड़ रुपये है।

Stock in Focus: सरकारी रेल कंपनी को मिला बड़ा ऑर्डर, 5 साल में दिया है 813% का मल्टीबैगर रिटर्न

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।