Get App

Power Stocks: ये 7 पावर स्टॉक्स दे सकते हैं 43% तक रिटर्न, जेफरीज ने खरीदने की सलाह दी

Power Stocks: ब्रोकरेज फर्म Jefferies ने 7 पावर स्टॉक्स पर Buy रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इनमें 43% तक तेजी का अनुमान दिया है। रिन्यूएबल एनर्जी और बढ़ती बिजली मांग से इन कंपनियों को फायदा मिलने की उम्मीद है। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Aug 24, 2026 पर 4:15 PM
Power Stocks: ये 7 पावर स्टॉक्स दे सकते हैं 43% तक रिटर्न, जेफरीज ने खरीदने की सलाह दी
Jefferies का अनुमान है कि FY26-FY30 के दौरान बिजली की मांग करीब 6% सालाना बढ़ सकती है।

Power Stocks: भारत में बिजली की मांग तेजी से बढ़ रही है। इसके साथ नई पावर क्षमता भी जोड़ी जा रही है। लेकिन इस बार एक बड़ा बदलाव दिख रहा है। बिजली क्षमता बढ़ाने में सरकारी कंपनियों के मुकाबले प्राइवेट कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। खासकर रिन्यूएबल एनर्जी में उनका दबदबा बढ़ रहा है।

ग्लोबल ब्रोकरेज Jefferies के मुताबिक, FY26 से FY30 के बीच भारत में जुड़ने वाली नई बिजली क्षमता में प्राइवेट कंपनियों की हिस्सेदारी 63% तक हो सकती है। इसी वजह से ब्रोकरेज ने कई पावर स्टॉक्स पर Buy रेटिंग दी है।

कंपनी रेटिंग टारगेट संभावित अपसाइड
JSW Energy Buy ₹720 31%
Adani Energy Solutions Buy ₹2,060 34%
Adani Power Buy ₹270 33%
Adani Green Energy Buy ₹1,695 29%
NTPC Buy ₹425 25%
Power Grid Buy ₹315 16%
Torrent Power Buy ₹1,780 43%

प्राइवेट कंपनियां क्यों आगे निकल रही हैं?

Jefferies का अनुमान है कि FY26-FY30 के दौरान बिजली की मांग करीब 6% सालाना बढ़ सकती है। वहीं प्राइवेट कंपनियों की बिजली उत्पादन क्षमता करीब 9% सालाना बढ़ने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें