PMVVY: अगर आप भी बुढ़ापे के लिए फिक्रमंद है और अपने लिए ऐसा पेंशन फंड ढूंढ रहे हैं जिसमें आपको रिटायरमेंट के बाद ज्यादा पेंशन मिल सकते तो प्रधानमंत्रा वय वंदन योजना योजना (PMVVY) एक अच्छा विकल्प है। PMVVY को जीवन बीमा निगम (LIC) चलाती है। ये पेंशन योजना 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए है। ये प्लान 31 मार्च 2023 तक ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस योजना के फायदों के बारे में..
- PMVVY के तहत, मासिक पेंशन के लिए न्यूनतम 1,62,162 रुपये निवेश कर सकते है। इतना निवेश करने पर 1,000 रुपये महीना पेंशन मिलेगी। ये पैसा 10 साल बाद वापिस मिल जाएगा।
- PMVVY के तहत, मासिक पेंशन के लिए अधिकतम 15 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। इससे 10 साल के लिए 9,250 रुपये मासिक पेंशन मिलनी तय हो जाएगी। निवेश का पैसा यानी 15 लाख रुपये 10 साल वापिस मिल जाएगा।
- इसमें जो पेमेंट का ऑप्शन आप चुनते हैं, उसे बाद में बदला नहीं जा सकता।
प्रधानमंत्री वय वंदन योजना के तहत नागरिकों को दस साल तक 7.60 फीसदी सालाना रिटर्न की गारंटी के साथ पेंशन दी जाती है। हालांकि इसमें पेंशन लेने वाले के पास विकल्प है कि वह मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना पेंशन ले सकते हैं। योजना में 60 साल और उससे अधिक उम्र के नागरिक निवेश कर सकते हैं। अगर आप इसमें हर महीने निवेश करते हैं तो 7.40 फीसदी, तिमाही 7.45%, छमाही में 7.52% और सालाना एक बार निवेश करने पर 7.60 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।
प्रधानमंत्री वय वंदन योजना (PMVVY) में 10 वर्षों तक निवेश करना होता है। PMVVY को जीवन बीमा निगम चलाता है। इसमें निवेश ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरीकों से किया जा सकता है। जिस तरीके से ब्याज दर घटा रहे हैं उसे देखते हुए पीएमवीवीवाई सीनियर सिटीजन के लिए निवेश का अच्छा विकल्प है। हालांकि इसमें लेने वाले के पास विकल्प है कि वह मासिक, तिमाही, छमाही और सालाना पेंशन की पेमेंट ले सकते हैं।
- यह योजना सालाना 7.40 फीसदी ब्याज देने की गारंटी देती है।
- इस योजना में 15 लाख रुपये का सालाना नवेश कर सकते हैं।
- पति और पत्नी दोनों की उम्र 60 वर्ष से अधिक है तो दोनों इस स्कीम का फायदा उठा सकते हैं।
- अधिकतम दस सालों तक के लिए इस स्कीम में निवेश किया जा सकता है।
- 3 साल का समय पूरा करने पेंशनर्स को लोन की भी सुविधा भी मिलती है।