Premier Energies के शेयर 6% तक भागे, सब्सिडियरी कंपनियों को मिले कई बड़े ऑर्डर

Premier Energies Share: प्रीमियर एनर्जीज ग्लोबल एनवायरनमेंट, प्रीमियर एनर्जीज इंटरनेशनल और प्रीमियर एनर्जीज फोटोवोल्टिक जैसी सब्सिडियरी कंपनियों को दो बड़े स्वतंत्र बिजली उत्पादकों और अन्य से ऑर्डर मिले हैं। ऑर्डर में 1041 करोड़ रुपये के सोलर मॉड्यूल और 419 करोड़ रुपये के सोलर सेल शामिल हैं

अपडेटेड Jan 15, 2025 पर 2:56 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Premier Energies के शेयरों में आज 15 जनवरी को करीब 6 फीसदी तक की शानदार तेजी देखी गई।

Premier Energies के शेयरों में आज 15 जनवरी को करीब 6 फीसदी तक की शानदार तेजी देखी गई। इस समय यह स्टॉक BSE पर 2.53 फीसदी की बढ़त के साथ 1143.65 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा है। दरअसल, कंपनी ने घोषणा की कि उसकी तीन सब्सिडियरी कंपनियों को सोलर पीवी सेल और मॉड्यूल की सप्लाई के लिए 1460 करोड़ रुपये के कई ऑर्डर मिले हैं। इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में जमकर खरीदारी हो रही है। आज की तेजी के साथ कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 51,458 करोड़ रुपये हो गया है।

Premier Energies को मिले ऑर्डर से जुड़ी डिटेल

प्रीमियर एनर्जीज ग्लोबल एनवायरनमेंट, प्रीमियर एनर्जीज इंटरनेशनल और प्रीमियर एनर्जीज फोटोवोल्टिक जैसी सब्सिडियरी कंपनियों को दो बड़े स्वतंत्र बिजली उत्पादकों और अन्य से ऑर्डर मिले हैं। ऑर्डर में 1041 करोड़ रुपये के सोलर मॉड्यूल और 419 करोड़ रुपये के सोलर सेल शामिल हैं। एक्सचेंज फाइलिंग के अनुसार मॉड्यूल और सेल की सप्लाई मई 2025 से शुरू होने वाली है।


मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की स्थापना को भी मंजूरी

इससे पहले दिसंबर में Premier Energies के बोर्ड ने तेलंगाना के EMC महेश्वरम में 1 गीगावाट सोलर फोटोवोल्टिक टॉपकॉन मॉड्यूल मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी की स्थापना को मंजूरी दी थी। इसे तेलंगाना इंडस्ट्रियल इन्फ्रॉस्ट्रक्चर कॉर्पोरेशन के स्वामित्व वाले लीजहोल्ड परिसर में स्थापित किया जाना है और मार्च 2025 तक पूरा होने की संभावना है। यह प्रीमियर एनर्जीज के रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस में उल्लिखित नियोजित विनिर्माण क्षमता के अतिरिक्त है।

पिछले साल नवंबर के महीने में प्रीमियर एनर्जीज की सब्सिडियरी कंपनियों को कई ऑर्डर मिले, जिनका कुल मूल्य 1087 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इन ऑर्डर में दो बड़े स्वतंत्र बिजली उत्पादक (IPP) और एक अन्य ग्राहक शामिल हैं। इन ऑर्डर में 964 करोड़ रुपये के सोलर मॉड्यूल और 123 करोड़ रुपये के सोलर सेल शामिल हैं।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।