होम लोन हो या फिर कार लोन महज 59 मिनट में इसकी मंजूरी आपको मिल जाएगी। सीएनबीसी-आवाज़ को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के मुताबिक आम कंज्यूमर को आसानी से कर्ज मुहैया कराने के लिए सरकार जल्द ही ऐसी स्कीम लॉन्च करने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक रिटेल लोन जल्द मुहैया कराने के लिए खास स्कीम पर विचार किया जा रहा है। अब सिर्फ एक विशेष पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा। यो पोर्टल सरकारी बैंकों के कंसोर्सियम से तैयार होगा। इस पोर्टल पर आवेदन के साथ अपनी सैलरी स्लीम, फॉर्म 16 और इनकम टैक्स रिटर्न देना होगा। आवेदन पूरा होने के 59 मिनट के भीतर ही लोन की सैद्धांतिक मंजूरी मिल जाएगी।
