सेंसेक्स और निफ्टी पर ऊपरी स्तरों से दबाव, दिग्गज एक्सपर्ट्स ने इन 4 स्टॉक्स पर कमाई के लिए लगाया दांव

Metropolis Health के स्टॉक में manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 2200 के स्ट्राइक वाली कॉल 35.70 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 75 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Aug 19, 2024 पर 11:09 AM
Story continues below Advertisement
Protean eGov Tech पर मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी के गौरांग शाह ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 1969 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में अच्छी शुरुआत के बाद ऊपरी स्तरों से हल्का दबाव देखने को मिला। अब निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है। बैंक निफ्टी लाल निशान में आया। लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में अच्छी तेजी नजर आई। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में मानस जायसवाल ने मेट्रोपोलिस हेल्थ पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि रचना वैद्य ने रिलायंस पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए आईजीएल पर दांव लगाया। जबकि हेमांग जानी ने Protean eGov Tech पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Metropolis Health

    manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने Metropolis Health स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अगस्त की एक्सपायरी वाली 2200 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 35.70 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 75 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Reliance Future


    rachanavaidya.in की रचना वैद्य ने Reliance पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Reliance में 2993 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 3040/3060 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2980 रुपये पर लगाएं।

    बाजार खुलने के तुरंत बाद दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव, आज इंट्राडे में इनमें दिखेगा जोरदार एक्शन

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः IGL

    Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने IGL पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि IGL में 553 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें मध्यम से लंबी अवधि में 572 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 542 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Protean eGov Tech

    मार्केट एक्सपर्ट हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Protean eGov Tech का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Protean eGov Tech के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1969 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 2300 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

    (डिस्क्लोजर: Moneycontrol.com नेटवर्क 18 का हिस्सा है। नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।