Get App

बाजार की हाल की तेजी में बैंक ऑफ जापान की नोटों की छपाई का अहम योगदान, रहें सतर्क

एस नरेन ने कहा कि फाइनेंशियल और पावर सेक्टर के वैल्यूएशन अच्छे नजर आ रहे हैं। साथ उन्होंने ये भी कहा कि इस समय फाइनेंशियल सेक्टर में निवेश करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि ये सेक्टर काफी लीवरेज्ड सेक्टर है। एस नरेन को निवेश के लिए बड़े बैंक पसंद हैं। उनका कहना है बड़े बैंकों में निवेशित बने रहना आसान है क्योंकि इनमें कोई बड़ा जोथिम नहीं है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Jun 02, 2023 पर 4:29 PM
बाजार की हाल की तेजी में बैंक ऑफ जापान की नोटों की छपाई का अहम योगदान, रहें सतर्क
एस नरेन का मानना है कि हाल ही में बाजार में आई निर्बाध तेजी के लंबे समय तक टिकने की संभावना नहीं है। आने वाले वर्षों में बाजार में वोलैटिलिटी में बढ़त देखने को मिलेगी। इसके साथ ही रिटर्न भी मध्यम स्तर का रहेगा

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एसेट मैनेजमेंट कंपनी (ICICI Prudential Asset Management Company) के चीफ इन्वेस्टमेंट ऑफीसर एस नरेन ( S Naren) का कहना है कि भारतीय इक्विटी मार्केट का वैल्यूएशन इसके ऐतिहासिक रेंज से ज्यादा हो सकता है। हालांकि उनका ये भी मनाना है कि देश के मैक्रो इकोनॉमिक इंडीकेटर और इकोनॉमिक ढ़ांचा काफी अच्छी स्थिति में है। CNBC-TV18 को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा कि निवेशको  को विभिन्न निवेश विकल्पों से जुड़े प्रीमियम पर सावधानी से नजर रखनी चाहिए। ऐसा करके ही निवेश के लिए सही वैल्यूशन पर मिलने वाले शेयरों की पहचान की जा सकती है।

फाइनेंशियल और पावर सेक्टर के वैल्यूएशन अच्छे 

इस समय किन सेक्टर के वैल्यूएशन अच्छे दिख रहे हैं? इस सवाल पर एस नरेन ने कहा कि फाइनेंशियल और पावर सेक्टर के वैल्यूएशन अच्छे नजर आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि इस समय फाइनेंशियल सेक्टर में निवेश करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है क्योंकि ये सेक्टर काफी लीवरेज्ड सेक्टर है। एस नरेन को निवेश के लिए बड़े बैंक पसंद हैं। उनका कहना है बड़े बैंकों में निवेशित बने रहना आसान है क्योंकि इनमें कोई बड़ा जोखिम नहीं है। उनको माइक्रो और वेहिकल फाइनेंश जैसे सेक्टर भी पसंद हैं। लेकिन उनका ये भी मानना है कि इन पर और रिसर्च की जरूरत है।

पावर सेक्टर पर अपनी राय देते हुए एस नरेन ने कहा कि ये एक लंबे चक्र वाली इंडस्ट्री है। अगले 3-5 सालों में पावर सेक्टर की डिमांड में मजबूती कायम रहने का संभावना है। नरेन होटल और एयरलाइन्स शेयरों को लेकर पर भी बुलिश हैं। उनका मानना है कि जी20 सभाओं और भारत में ही अक्टूबर में होने वाले क्रिकेट विश्व कप जैसे आयोजनों से इन सेक्टरों को लाभ होने की उम्मीद है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें