शुक्रवार 22 सितंबर को समाप्त हफ्ते में अधिकांश सेक्टर्स में बिकवाली के बीच बाजार दबाव में रहा। वह इसलिए कि निवेशक अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख, हायर यूएस ट्रेजरी यील्ड, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और लगातार एफआईआई की बिकवाली को लेकर चिंता में नजर आये। जबकि पिछले सप्ताह में बाजार ने रिकॉर्ड ऊंचाई दर्ज की थी। इस हफ्ते में बीएसई सेंसेक्स 2.69 प्रतिशत या 1,829.48 अंक गिरकर 66,009.15 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का निफ्टी 2.56 प्रतिशत या 518.1 अंक गिरकर 19,674.25 पर बंद हुआ। शुक्रवार को फार्मा, मेटल, रियल्टी शेयर गिरे। एनर्जी, इंफ्रा, FMCG शेयरों पर दबाव देखने को मिला।
