Get App

Protean eGov Tech IPO Listing: शेयरों की फ्लैट शुरुआत, ऑफर फॉर सेल का था पूरा इश्यू

Protean eGov Tech IPO Listing: सिटिजन-सेंट्रिंक और पॉपुलेशन-स्केल ई-गवर्नेंस सॉल्यूशंस डेवलपमेंट के कारोबार में शामिल Protean eGov Technologies के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 23 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का था। चेक करें कंपनी की सेहत कैसी है?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 13, 2023 पर 4:05 PM
Protean eGov Tech IPO Listing: शेयरों की फ्लैट शुरुआत, ऑफर फॉर सेल का था पूरा इश्यू
Protean eGov Tech IPO Listing: प्रोटीन ईगव टेक का 490.33 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6-8 नवंबर के बीच खुला था और इसकी घरेलू मार्केट में लिस्टिंग हुई है।

Protean eGov Tech IPO Listing: सिटिजन-सेंट्रिंक और पॉपुलेशन-स्केल ई-गवर्नेंस सॉल्यूशंस डेवलपमेंट के कारोबार में शामिल प्रोटीन ईगव टेक्नोलॉजीज (Protean eGov Technologies) के शेयरों की आज फीकी एंट्री हुई। इसके आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था और ओवरऑल 23 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 792 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए थे। आज BSE पर इसकी 792 रुपये के भाव पर ही एंट्री हुई यानी कि आईपीओ निवेशकों को कोई लिस्टिंग गेन नहीं मिला। हालांकि लिस्टिंग के बाद यह ऊपर चढ़ा और 890.90 रुपये (Protean eGov Tech Share Price) तक पहुंच गया। दिन के आखिरी में यह 883 रुपये पर बंद हुआ यानी कि आईपीओ निवेशक 11 फीसदी से अधिक मुनाफे में हैं। एंप्लॉयीज अधिक फायदे में हैं क्योंकि उन्हें हर शेयर 75 रुपये के डिस्काउंट पर मिला है।

Protean eGov Tech IPO को कैसा मिला था रिस्पांस

प्रोटीन ईगव टेक का 490.33 करोड़ रुपये का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 6-8 नवंबर के बीच खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का तगड़ा रिस्पांस मिला था। ओवरऑल यह आईपीओ 23.86 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) का हिस्सा 46.94 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 31.62 गुना, खुदरा निवेशकों का हिस्सा 8.93 गुना और एंप्लॉयीज का 1.49 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 61.91 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के जरिए बिके हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें