Get App

Protean eGov Shares: कंपनी को UIDAI से मिला ₹1160 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर 11% उछले

Protean eGov Technologies shares: प्रोटीन ई-गव टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज 26 अगस्त को तूफानी तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 11 फीसदी तक उछल गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को यूनिट आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) से करीब 1,160 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Aug 26, 2025 पर 11:54 AM
Protean eGov Shares: कंपनी को UIDAI से मिला ₹1160 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर 11% उछले
Protean eGov Technologies shares: प्रोटीन ई-गव टेक्नोलॉजीज को मिला नए कॉन्ट्रैक्ट की अवधि छह साल है

Protean eGov Technologies shares: प्रोटीन ई-गव टेक्नोलॉजीज के शेयरों में आज 26 अगस्त को तूफानी तेजी देखने को मिली। कंपनी के शेयर शुरुआती कारोबार में 11 फीसदी तक उछल गए। यह तेजी इस खबर के बाद आई कि कंपनी को यूनिट आईडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) से करीब 1,160 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। प्रोटीन ई-गव टेक्नोलॉजीज ने सोमवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद इस ऑर्डर की जानकारी दी थी।

कंपनी ने बताया कि उसे यह ऑर्डर देश भर के 188 जिलों में आधार सेवा केंद्र बनाने और उसे चलाने के लिए मिला है। इन आधार केंद्रों पर नागरिकों को आधार से जुड़ी सेवाएं, नया नामांकन, जानकारी अपडेट और गलती सुधार आदि दी जाएंगी। यह सेवाएं अपॉइंटमेंट और वॉक-इन, दोनों तरीकों से मिलेंगी।

छह साल तक चलेगा कॉन्ट्रैक्ट

यह कॉन्ट्रैक्ट छह साल के लिए है और इसे पब्लिक सर्विस प्रोजेक्ट की तरह आउटसोर्सिंग मॉडल पर चलाया जाएगा। UIDAI खासकर ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में आधार सेवाओं की बढ़ती मांग को देखते हुए ऐसे जिला-स्तरीय केंद्रों की संख्या बढ़ा रहा है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें