3 साल में सबसे तेज चढ़ा इस सरकारी बैंक का शेयर, इस महीने भागा 27% ऊपर, अब चार्ट पर ऐसी है सेहत

PSU Banking Stocks: इस सरकारी बैंक का शेयर तीन साल में सबसे तेज स्पीड से किसी महीने में ऊपर चढ़ा है। हालांकि इस महीने में अभी काफी दिन कारोबार के बचे हैं और अगर तेजी जारी रही तो छह साल का मंथली रिकॉर्ड कायम हो सकता है। इस महीने शेयर 27% चढ़ चुका है। जानिए इस तेजी के साथ चार्ट पर अब क्या स्थिति है

अपडेटेड Nov 19, 2026 पर 2:23 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
पीएनबी (PNB) का शेयर 50-दिन, 100-दिन और 200-दिन यानी सभी अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर हैं, लेकिन RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) भी उछलकर 86 के करीब पहुंच गया।

PNB Share Price: आठ कारोबारी दिनों में सात दिनों में रैली के साथ पंजाब नेशनल बैंक का शेयर आज नए हाई पर पहुंच गया। 8 नवंबर यानी दिवाली को मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन एक घंटे के कारोबार में यह करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ बीएसई पर ₹125.75 पर बंद हुआ था और अब आज यह ₹156 के पार चला गया। इस दौरान सिर्फ एक कारोबारी दिन पहले 18 नवंबर को इसमें 0.17% की गिरावट आई थी और इसके साथ ही आठ दिनों में पीएनबी का शेयर 24% से अधिक ऊपर चढ़ चुका है।

ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के बावजूद यह काफी मजबूत बढ़त बनाए हुए है। फिलहाल बीएसई पर यह 3.97% की बढ़त के साथ ₹155.70 (Punjab National Bank Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 4.47% उछलकर एक साल के हाई ₹156.45 तक पहुंच गया था। 18 मई 2026 को यह एक साल के निचले स्तर ₹98.50 पर था यानी कि छह महीने में ही शेयर 58.83% ऊपर चढ़ गए।

चार्ट पर कैसी है PNB की सेहत


पीएनबी का शेयर 50-दिन, 100-दिन और 200-दिन यानी सभी अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर हैं, जिससे शेयरों में बुलिश मोमेंटम का संकेत मिल रहा है। हालांकि RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) भी उछलकर 86 के करीब पहुंच गया, और इसके 70 के पार जाने का मतलब शेयरों का ओवरबॉट जोन में पहुंचना है। ऐसे में शेयरों में नियर टर्म में मुनाफावसूली भी दिख सकती है।

कैसी रह सकती है पंजाब नेशनल बैंक की ग्रोथ

19 अक्टूबर को सीएनबीसी-टीवी18 के साथ बातचीत में बैंक के एमडी और सीईओ अशोक चंद्र ने कहा कि बैंक को इस वित्त वर्ष 2027 में 13%-14% क्रेडिट ग्रोथ की उम्मीद है, जो पहले के 12%-13% के अनुमान से अधिक है। डिपॉजिट ग्रोथ का अनुमान 9%-10% पर ही बरकरार रखा गया है। अशोक चंद्र का यह भी कहना है कि बैंक के लिए 78%-80% का क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो बेहतर है और अब उसे 2.6%-2.8% के ग्लोबल नेट इंटरेस्ट मार्जिन (NIM) के लक्ष्य को हासिल करने का भरोसा है। सितंबर तिमाही में बैंक का घरेलू NIM पिछले तिमाही के 2.64% से बढ़कर 2.74% हो गया। बैंक को उम्मीद है कि रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी से एनआईएम में लगभग सात बेसिस पॉइंट का सुधार होगा।

अशोक चंद्र ने यह भी बताया कि एसेट क्वालिटी का दबाव नियंत्रण में है, और स्पेशल मेंशन अकाउंट्स (SMA) 0, 1 और 2 को मिलाकर कुल लोन बुक का 2.49% हिस्सा बनता है। उन्होंने आगे कहा कि तीसरी और चौथी तिमाही में ट्रेजरी इनकम और रिकवरी में तेजी आने की उम्मीद है।

सितंबर 2023 से पहले किस महीने रॉकेट की स्पीड से चढ़े थे शेयर

पीएनबी का शेयर इस महीने करीब 27% ऊपर चढ़ चुका है। इससे पहले इसके शेयर सितंबर 2023 में 27.30% मजबूत हुए थे। ऐसे में अगर इस महीने पीएनबी का शेयर थोड़ा और ऊपर चढ़ता है तो सितंबर 2023 वाला रिकॉर्ड टूट सकता है और फिर इसकी नजर में जून 2020 में 29.42% की तेजी के रिकॉर्ड पर रहेगी।

Gold Price Falls: सोना 14 महीने में सबसे सस्ता; Muthoot, Manappuram और PC Jewellers जैसे शेयर धड़ाम

HUDCO Share Price: हुडको का बिग प्लान, अब प्राइवेट सेक्टर के प्रोजेक्ट को भी बांटेगी लोन, झूम उठे शेयर

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।