Get App

3 साल में सबसे तेज चढ़ा इस सरकारी बैंक का शेयर, इस महीने भागा 27% ऊपर, अब चार्ट पर ऐसी है सेहत

PSU Banking Stocks: इस सरकारी बैंक का शेयर तीन साल में सबसे तेज स्पीड से किसी महीने में ऊपर चढ़ा है। हालांकि इस महीने में अभी काफी दिन कारोबार के बचे हैं और अगर तेजी जारी रही तो छह साल का मंथली रिकॉर्ड कायम हो सकता है। इस महीने शेयर 27% चढ़ चुका है। जानिए इस तेजी के साथ चार्ट पर अब क्या स्थिति है

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 19, 2026 पर 2:23 PM
3 साल में सबसे तेज चढ़ा इस सरकारी बैंक का शेयर, इस महीने भागा 27% ऊपर, अब चार्ट पर ऐसी है सेहत
पीएनबी (PNB) का शेयर 50-दिन, 100-दिन और 200-दिन यानी सभी अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर हैं, लेकिन RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) भी उछलकर 86 के करीब पहुंच गया।

PNB Share Price: आठ कारोबारी दिनों में सात दिनों में रैली के साथ पंजाब नेशनल बैंक का शेयर आज नए हाई पर पहुंच गया। 8 नवंबर यानी दिवाली को मुहूर्त ट्रेडिंग के दिन एक घंटे के कारोबार में यह करीब आधे फीसदी की गिरावट के साथ बीएसई पर ₹125.75 पर बंद हुआ था और अब आज यह ₹156 के पार चला गया। इस दौरान सिर्फ एक कारोबारी दिन पहले 18 नवंबर को इसमें 0.17% की गिरावट आई थी और इसके साथ ही आठ दिनों में पीएनबी का शेयर 24% से अधिक ऊपर चढ़ चुका है।

ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली के बावजूद यह काफी मजबूत बढ़त बनाए हुए है। फिलहाल बीएसई पर यह 3.97% की बढ़त के साथ ₹155.70 (Punjab National Bank Share Price) पर है। इंट्रा-डे में यह 4.47% उछलकर एक साल के हाई ₹156.45 तक पहुंच गया था। 18 मई 2026 को यह एक साल के निचले स्तर ₹98.50 पर था यानी कि छह महीने में ही शेयर 58.83% ऊपर चढ़ गए।

चार्ट पर कैसी है PNB की सेहत

पीएनबी का शेयर 50-दिन, 100-दिन और 200-दिन यानी सभी अहम मूविंग एवरेजेज से ऊपर हैं, जिससे शेयरों में बुलिश मोमेंटम का संकेत मिल रहा है। हालांकि RSI (रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स) भी उछलकर 86 के करीब पहुंच गया, और इसके 70 के पार जाने का मतलब शेयरों का ओवरबॉट जोन में पहुंचना है। ऐसे में शेयरों में नियर टर्म में मुनाफावसूली भी दिख सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें