PTC Industries का शेयर 7% चढ़ा, शानदार Q4 नतीजों से बढ़ी खरीद

PTC Industries Stock Price: पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में पीटीसी इं​डस्ट्रीज का शुद्ध मुनाफा 63.5 प्रतिशत बढ़कर 42.22 करोड़ रुपये हो गया। कुल आय 19.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 270.26 करोड़ रुपये रही। मार्च 2024 तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 76.5 करोड़ रुपये रही, जो साल भर पहले 62.69 करोड़ रुपये थी

अपडेटेड May 31, 2024 पर 4:24 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीएसई पर 31 मई को सुबह PTC इंडस्ट्रीज का शेयर बढ़त के साथ 8000 रुपये पर खुला।

PTC Industries Share Price: क्रिटिकल एप्लीकेशंस के लिए हाई क्वालिटी इंजीनियरिंग कंपोनेंट्स बनाने वाली पीटीसी इंडस्ट्रीज के शेयर में 31 मई को 11 प्रतिशत तक की तेजी दिखी। हालांकि बाद में यह 7 प्रतिशत पर सिमट गई। एक दिन पहले कंपनी ने मार्च 2024 तिमाही और वित्त वर्ष 2024 के वित्तीय नतीजे जारी किए थे। पीटीसी इंडस्ट्रीज का जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 60 प्रतिशत चढ़कर 14.72 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले यह 9.2 करोड़ रुपये था। तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय सालाना आधार पर 22 प्रतिशत बढ़कर 76.5 करोड़ रुपये रही, जो साल भर पहले 62.69 करोड़ रुपये थी।

बीएसई पर 31 मई को सुबह PTC इंडस्ट्रीज का शेयर बढ़त के साथ 8000 रुपये पर खुला। थोड़ी ही देर में यह पिछले बंद भाव से 11 प्रतिशत तक उछला और 8650 रुपये के हाई तक चला गया। कारोबार बंद होने पर शेयर 7.32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 8360 रुपये पर सेटल हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 12000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

FY24 में कितना मुनाफा


पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में पीटीसी इं​डस्ट्रीज का शुद्ध मुनाफा 63.5 प्रतिशत बढ़कर 42.22 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले 25.82 करोड़ रुपये था। कुल आय 19.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 270.26 करोड़ रुपये रही, जो वित्त वर्ष 2023 में 226.7 करोड़ रुपये थी।

एक साल में 241% चढ़ा PTC Industries का शेयर

पिछले एक साल में PTC Industries के शेयर की कीमत 241 प्रतिशत उछली है। कंपनी में प्रमोटर्स के पास 62.95 प्रतिशत हिस्सेदारी और पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास 37.05 प्रतिशत हिस्सेदारी है। शेयर का 52 सप्ताह का उच्च स्तर 9,538.75 रुपये और निचला स्तर 2,424.30 रुपये है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Paytm में बिके ₹296 करोड़ के शेयर, लगातार तीसरे दिन अपर प्राइस बैंड हुआ हिट

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।