वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में पुलबैक देखने को मिला है। निफ्टी 17000 के ऊपर टिकने की कोशिश कर रहा है। जबकि बैंक निफ्टी भी हरे निशान में नजर आ रहा है। कल ऑटो स्टॉक्स लड़खड़ाते नजर आये थे। लेकिन आज ऑटो सेक्टर में बाईंग दिख रही है। एसएमएल इसूजू, फोर्स मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, आयशर मोटर्स, टीवीएस मोटर्स, बजाज ऑटो जैसे शेयर्स में खरीदारी नजर आ रही है। ये सारे स्टॉक्स हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। ऐसे में आज बाजार में कमाई के लिए प्रशांत सावंत ने इंडसइंड बैंक पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने सन फार्मा में एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा आशीष बहेती ने डॉ रेड्डीज पर दांव लगाया। जबकि संजीव होता ने त्रिवेणी इंजीनियरिंग पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।
चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः IndusInd Bank
प्रशांत सावंत ने IndusInd Bank के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें अप्रैल की एक्सपायरी वाली 1020 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 30 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 45 से 55 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 19 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
सच्चितानंद उत्तेकर ने Sun Pharma पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Sun Pharma में 992 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1010 से 1025 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 994 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः DRL
आशीष बहेती ने DRL पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि DRL में 4570 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 4620 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 4520 रुपये पर लगाएं।
चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Triveni Engineering
संजीव होता ने मिडकैप सेगमेंट से Triveni Engineering का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Triveni Engineering के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 262 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 360 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )