Get App

PVR INOX ने ₹227 करोड़ में बेची 4700 BC पॉपकॉर्न में हिस्सेदारी, मैरिको के साथ हुई डील

पीवीआर आईनॉक्स (PVR INOX) ने अपने गॉरमेट पॉपकॉर्न ब्रांड 4700 BC से पूरी तरह बाहर निकलते हुए अपनी हिस्सेदारी मैरिको (Marico) को बेच दी है। यह सौदा 226.8 करोड़ रुपये में हुआ है, जिसके साथ ही PVR INOX की इस प्रीमियम स्नैकिंग ब्रांड में करीब एक दशक पुरानी यात्रा समाप्त हो गई

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Jan 26, 2026 पर 3:53 PM
PVR INOX ने ₹227 करोड़ में बेची 4700 BC पॉपकॉर्न में हिस्सेदारी, मैरिको के साथ हुई डील
PVR INOX ने वित्त वर्ष 2025 में ही जियो मेज में 44.7 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश किया था

पीवीआर आईनॉक्स (PVR INOX) ने अपने गॉरमेट पॉपकॉर्न ब्रांड 4700 BC से पूरी तरह बाहर निकलते हुए अपनी हिस्सेदारी मैरिको (Marico) को बेच दी है। यह सौदा 226.8 करोड़ रुपये में हुआ है, जिसके साथ ही PVR INOX की इस प्रीमियम स्नैकिंग ब्रांड में करीब एक दशक पुरानी यात्रा समाप्त हो गई।

पीवीआर आईनॉक्स ने साल 2015 में जिया मेज (Zea Maize) में लगभग 5 करोड़ रुपये के निवेश के साथ 70 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी। जिया मेज ही ‘4700 BC’ ब्रांड की मालिक है, जो उस समय एक गॉरमेट पॉपकॉर्न ब्रांड था। बीते सालों में इस ब्रांड ने खुद को एक प्रीमियम स्नैकिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर स्थापित किया है।

4700 BC की तेज ग्रोथ

वित्त वर्ष 2025 (FY25) में जिया मेज ने 35 प्रतिशत की सालाना रेवेन्यू ग्रोथ दर्ज करते हुए अपनी बिक्री 102 करोड़ रुपये के पार पहुंचा दी, जो एक साल पहले 75.8 करोड़ रुपये थी। 4700 BC अब केवल पॉपकॉर्न तक सीमित नहीं है, बल्कि यह 10 से अधिक स्नैकिंग कैटेगरीज में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है। कंपनी का अगला ग्रोथ फेज जनरल ट्रेड और मॉडर्न रिटेल में विस्तार, व्यापक डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क और नए पूरक स्नैक सेगमेंट्स में एंट्री पर आधारित होगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें