Get App

PVR INOX Share Price: फिल्में देखना होगा और महंगा! मुंबई में बढ़कर ₹400 तक हो सकता है थिएटर टैक्स; शेयर 3% लुढ़का

PVR INOX Share Price: AC सिनेमा हॉल में प्रति टिकट एंटरटेनमेंट टैक्स 60 रुपये से बढ़कर 400 रुपये हो सकता है। बिना AC वाले सिनेमा हॉल में प्रति टिकट टैक्स की दर 45 रुपये से बढ़कर 200 रुपये हो सकती है। नाटकों और कॉन्सर्ट जैसे परफॉर्मिंग आर्ट्स के टिकट की कीमतें भी काफी बढ़ सकती हैं

Curated By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 24, 2026 पर 1:19 PM
PVR INOX Share Price: फिल्में देखना होगा और महंगा! मुंबई में बढ़कर ₹400 तक हो सकता है थिएटर टैक्स; शेयर 3% लुढ़का
PVR INOX के शेयर में लगातार तीसरे दिन गिरावट है।

मुंबई में थिएटर में जाकर फिल्म देखना महंगा हो सकता है। बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन (BMC) ने मुंबई में सिनेमा हॉल के लिए मौजूदा एंटरटेनमेंट टैक्स रेट में 570% तक की भारी बढ़ोतरी का प्रस्ताव रखा है। यह बात 'द इंडियन एक्सप्रेस' की एक रिपोर्ट में कही गई है। अगर इसे राज्य सरकार के शहरी विकास विभाग से मंजूरी मिल जाती है तो मुंबई में मराठी, गुजराती के अलावा दूसरी भाषाओं में होने वाले नाटकों और कॉन्सर्ट जैसे परफॉर्मिंग आर्ट्स और फिल्मों के टिकट की कीमतें काफी बढ़ सकती हैं।

शो और स्क्रीनिंग आयोजित करने के लिए एंटरटेनमेंट टैक्स का भुगतान एग्जीबीटर्स और परफॉर्मिंग आर्ट्स थिएटर के मैनेजरों को नगर अधिकारियों को करना होता है। लेकिन इसका बोझ आखिरकार दर्शकों पर पड़ सकता है, क्योंकि एग्जीबीटर आम तौर पर इसे टिकट की कीमतों में शामिल कर लेते हैं।

कितनी बढ़ सकती हैं टिकट की कीमतें

BMC का प्रस्ताव अगर मंजूर हुआ तो एयर-कंडीशंड सिनेमा हॉल और मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने वालों को टिकट की कीमतों में भारी बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है। AC सिनेमा हॉल में 570 प्रतिशत की बढ़ोतरी के हिसाब से प्रति टिकट एंटरटेनमेंट टैक्स 60 रुपये से बढ़कर 400 रुपये हो सकता है। बिना AC वाले सिनेमा हॉल में प्रति टिकट टैक्स की दर 400 प्रतिशत की बढ़ोतरी के हिसाब से 45 रुपये से बढ़कर 200 रुपये हो सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें