PVR Inox share price : वित्त वर्ष 2026 के आखिरी 3 महीने में भी मजबूत ग्रोथ देखने को मिलेगी। ये कहना है PVR INOX के ED संजीव कुमार बिजली का। सीएनबीसी-आवाज़ से हुई बातचीत में उन्होने कहा की अगले 3 महीने में कई बड़ी फिल्में आने से कंपनी के ग्रोथ को सपोर्ट मिलेगा। वित्त वर्ष 2025 के मुकाबले वित्त वर्ष 2026 में मजबूत ग्रोथ देखने को मिल रही है। धुरंधर, कांतारा: चैप्टर और सैयारा ने अच्छा बिजनेस किया है। पिछले साल की तुलना में फुटफॉल काफी सुधरा है।
