Get App

PVR Inox Shares: धुरंधर-2 की रिलीज से पहले चढ़े पीवीआर के शेयर, ब्रोकरेज बुलिश, जानें नया टारगेट

PVR Inox Shares: धुरंधर पार्ट-2 की रिलीज से पहले ही मल्टीप्लेक्स कंपनी पीवीआर आईनॉक्स के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर आज कारोबार के दौरान 2.5 प्रतिशत तक उछल गए। बाजार को उम्मीद है कि आने वाली फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 18, 2026 पर 2:53 PM
PVR Inox Shares: धुरंधर-2 की रिलीज से पहले चढ़े पीवीआर के शेयर, ब्रोकरेज बुलिश, जानें नया टारगेट
PVR Inox Shares: एनालिस्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अपने पहले पार्ट से भी ज्यादा कमाई कर सकती है

PVR Inox Shares: धुरंधर पार्ट-2 की रिलीज से पहले ही मल्टीप्लेक्स कंपनी पीवीआर आईनॉक्स के शेयरों में तेजी देखने को मिल रही है। कंपनी के शेयर आज कारोबार के दौरान 2.5 प्रतिशत तक उछल गए। बाजार को उम्मीद है कि आने वाली फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बना सकती है।

कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर ₹1,028.8 के स्तर तक पहुंच गए। हालांकि बाद में थोड़ी मुनाफावसूली के बाद यह करीब 1.8% की बढ़त के साथ ₹1,021 पर ट्रेड करता दिखा। यह लगातार तीसरा कारोबारी दिन है जब शेयर में तेजी देखी जा रही है। दिलचस्प बात यह है कि इस साल अब तक यह शेयर हल्की बढ़त में है, जबकि निफ्टी 50 में इस साल अब तक करीब 9% की गिरावट देखने को मिली है।

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ अपने पहले पार्ट से भी ज्यादा कमाई कर सकती है। ब्रोकरेज फर्म PL कैपिटल के मुताबिक, पहली फिल्म ने भारत में करीब ₹840 करोड़ का कारोबार किया था, जबकि सीक्वल ₹1,000 करोड़ तक का आंकड़ा पार कर सकता है।

फिल्म को लेकर सकारात्मक माहौल के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। पहला, पहले पार्ट की मजबूत लोकप्रियता, जिससे दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। दूसरा, फिल्म को सोलो रिलीज का फायदा मिल रहा है क्योंकि दूसरी बड़ी फिल्म ‘Toxic’ की रिलीज टल गई है। इसके अलावा फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जा रहा है, जिससे इसकी पहुंच और बढ़ेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें