क्वेस कॉर्प (Quess Corp) के शेयरों में आज खरीदारी का जोरदार रुझान दिख रहा है। कंपनी की तरफ से जैसे ही डीमर्जर का ऐलान हुआ, इसके शेयरों को खरीदने की होड़ मच गए। इसके चलते क्वासी कॉर्प के शेयर करीब 16 फीसदी उछल गए। तेजी के चलते कुछ निवेशकों ने मुनाफावसूली के लेकिन भाव में अभी भी काफी मजबूती है। दिन के आखिरी में BSE पर यह 7.95 फीसदी की बढ़त के साथ 540.70 रुपये के भाव (Quess Corp Share Price) पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 15.79 फीसदी उछलकर 580 रुपये की ऊंचाई तक पहुंच गया था। यह इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है।
