Quick commerce stocks : आज क्विक कॉमर्स स्पेस में अच्छा एक्शन है। इटरनल और स्विगी दोनों ही शेयरों में खरीदारी आई है। दरअसल,स्विगी (Swiggy)ने अपने इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में वित्त वर्ष 2031 तक के लिए नए लक्ष्य तय किये हैं। जिसको बाजार ने पसंद किया है। इसके चलते आ इस शेयर में तेजी आई है। इसके चलते आज गुरुवार को यह फ़ूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स शेयर इंट्राडे में 5 फीसदी से ज्यादा भाग गया। कंपनी ने कहा है कि वह वित्त वर्ष 2031 तक 10,000 करोड़ रुपये की कोर कमाई का लक्ष्य लेकर चल रही है। फिलहाल 12.45 बजे के आसपास यह शेयर 3.60 रुपए यानी 1.24 फीसदी की बढ़त के साथ 293 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का हाई 305 रुपए है।
इटरनल के शेयरों में भी गुरुवार के ट्रेडिंग सेशन अच्छी तेजी देखने को मिली है। इंट्राडे में यह शेयर 2 फीसदी से ज्यादा भागा है। निफ्टी 50 इंडेक्स का हिस्सा रहे इस स्टॉक ने आज मज़बूत शुरुआत की थी। फिलहाल यह शेयर 4.85 रुपए यानी 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ 315 रुपए के आसपास दिख रहा है। आज का इसका दिन का हाई 319.70 रुपए है।
पहली तिमाही के मजबूत नतीजों ने इस शेयर में जोश भर दिया है। जून 2026 में खत्म हुई तिमाही में Eternal ने ₹20,211 करोड़ का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू दर्ज किया है। जबकि जून 2025 में खत्म हुई तिमाही में यह आंकड़ा ₹7,167 करोड़ रुपए रहा था। इस तरह देखें तो सालाना आधार पर कंपनी की रेवेन्यू में 182% की भारी बढ़ोतरी हुई है। यह जोरदार ग्रोथ कंपनी के बढ़ते ऑपरेशनल स्केल को दिखाती है।
पहली तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफ़िट में भी जबरदस्त सुधार हुआ है। यह जून 2025 के ₹25 करोड़ से बढ़कर जून 2026 में ₹92 करोड़ पर रही है। इस दौरान कंरनी के मुनाफे में 268% की बढ़ोतरी हुई है। जून 2026 में खत्म हुई तिमाही में कंपनी की अर्निंग्स पर शेयर (EPS) ₹0.10 रहा,जो जून 2025 में ₹0.03 पर थी।
SWIGGY: FY31 तक कितनी ग्रोथ?
कंपनी ने अपने इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन वित्त वर्ष 2031 तक के लिए नए लक्ष्य के बारे में कहा कि कंपनी FY2031 तक 10,000 करोड़ रुपए के एडजस्टेड EBITDA की राह पर है। कंपनी के पास 14,400 करोड़ रुपए का कैश मौजूद है। कंपनी कर्ज मुक्त है और इसके पास पर्याप्त कैश मौजूद है। FY31 का रोडमैप पेश करते हुए कंपनी ने कहा कि कंपनी का 2031 तक 10,000 करोड़ एडजस्टेड EBITDA का लक्ष्य है।
इसके अलावा 30% से ज्यादा के CAGR GOV हासिल करने का भी लक्ष्य है। यूजर्स की संख्या 2.5-3 गुना बढ़ाने की योजना है। इस अवधि में 2.5 लाख करोड़ GOV हासिल करने का लक्ष्य है। स्विगी AI पर बड़ा दांव लगा रही है। इसका अफोर्डेबल ऑफर्स पर फोकस है। कंपनी के ओन ब्रैंड का विस्तार जारी है। मार्जिन और ग्रोथ दोनों पर पूरा जोर।
अगल-अलग सेगमेंट की बात करें तो फूड डिलिवरी में 1-1.2 लाख करोड़ GOV और 5000 करोड़ रुपए एडजस्टेड EBITDA का लक्ष्य है।
इंस्टामार्ट की बात करें तो इसके कॉन्ट्रिब्यूशन मार्जिन को ब्रेकईवन तक लाने की तैयारी है। 2.5 गुना स्केल बढ़ाने का प्लान। कंपनी ने 4% कॉन्ट्रीब्यूशन मार्जिन सुधार का रोडमैप पेश किया है। FY31 तक 4000 करोड़ रुपए EBITDA का लक्ष्य तय किया गया है। 4-5% EBITDA मार्जिन हासिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 1.5 लाख करोड़+ GOV का टारगेट है। इंस्टामार्ट के साथ 4 करोड़ से ज्यादा यूजर्स जोड़ने का लक्ष्य है।
इस सेगमेंट के लिए 20-25 हजार करोड़ GOV और 900-1000 करोड़ रुपए एडजस्टेड EBITDA का लक्ष्य है।