Quick commerce stocks : आज क्विक कॉमर्स स्पेस में अच्छा एक्शन है। इटरनल और स्विगी दोनों ही शेयरों में खरीदारी आई है। दरअसल,स्विगी (Swiggy)ने अपने इन्वेस्टर प्रेजेंटेशन में वित्त वर्ष 2031 तक के लिए नए लक्ष्य तय किये हैं। जिसको बाजार ने पसंद किया है। इसके चलते आ इस शेयर में तेजी आई है। इसके चलते आज गुरुवार को यह फ़ूड डिलीवरी और क्विक कॉमर्स शेयर इंट्राडे में 5 फीसदी से ज्यादा भाग गया। कंपनी ने कहा है कि वह वित्त वर्ष 2031 तक 10,000 करोड़ रुपये की कोर कमाई का लक्ष्य लेकर चल रही है। फिलहाल 12.45 बजे के आसपास यह शेयर 3.60 रुपए यानी 1.24 फीसदी की बढ़त के साथ 293 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा था। आज का इसका दिन का हाई 305 रुपए है।
