R Systems International: डिजिटल प्रोडक्ट इंजीनियरिंग कंपनी आर सिस्टम्स इंटरनेशनल ने नोविगो सॉल्यूशंस (Novigo Solutions) के अधिग्रहण के लिए एक डेफिनिटिव एग्रीमेंट किया है। नोविगो सॉल्यूशंस लो-कोड/नो-कोड (LCNC) डेवलपमेंट और इंटेलिजेंट-ऑटोमेशन सर्विसेज की स्पेशलिस्ट है। आर सिस्टम्स के इस खुलासे पर आज इसके शेयर रॉकेट बन गए और आज इंट्रा-डे में यह 17% से अधिक उछल गया। इस तेजी का कुछ निवेशकों ने फायदा उठाया लेकिन अब भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। आज बीएसई पर यह 5.65% की बढ़त के साथ ₹447.80 के भाव पर बंद हुआ है। हालांकि इंट्रा-डे में यह 17.25% उछलकर ₹496.95 पर पहुंच गया था।
