मशहूर निवेशक राधाकिशन दमानी और उनके सहयोगियों ने इंडिया सीमेंट्स में 1,889 करोड़ रुपये में 23 पर्सेंट हिस्सेदारी बेची है। यह डील बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 267.74 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से हुई। देश की प्रमुख सीमेंट कंपनी अल्ट्राटेक (UltraTech) ने यह पूरी हिस्सेदारी खरीदी है। इसके जरिये कंपनी का इरादा दक्षिण भारत के सीमेंट मार्केट में अपनी मौजूदगी बढ़ाना है।
