रैडिको खेतान अगले 2 सालों में नये ब्रांड लॉन्च करके अपने प्रीमियम स्पीरिट पोर्टफोलियो का करेगा विस्तार

प्रीमियम व्हिस्की रामपुर की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए चार साल पहले कंपनी नें इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाया था

अपडेटेड Nov 17, 2021 पर 6:20 PM
Story continues below Advertisement

रामपुर व्हिस्की (Rampur whiskey) और जैसलमेर इंडियन क्राफ्ट जिन (Jaisalmer Indian craft gin) जैसे लग्जरी शराब ब्रांडों की सफलता के बाद भारतीय स्पिरिट निर्माता रेडिको खेतान (Radico Khaitan) ने अगले दो वर्षों में वाइट और ब्राउन स्पिरिट दोनों कैटेगरी में कई नए ब्रांडों के साथ अपने प्रीमियम पोर्टफोलियो का विस्तार करने की योजना बनाई है।

कंपनी ने कहा कि रामपुर व्हिस्की को दुनिया भर के लगभग 30 देशों और जैसलमेर जिन को लगभग 25 देशों में विस्तारित करने वाली प्रीमियम स्पिरिट कैटेगरी से अच्छा ट्रैक्शन देखने को मिला है। स्पिरिट निर्माता ने कहा कि प्रीमियम व्हिस्की रामपुर की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कंपनी ने लगभग चार साल पहले अपने प्लांट के बुनियादी ढांचे का विस्तार करने के लिए निवेश किया था।

कंपनी ने तब से अपनी malt distillation और maturation क्षमता का विस्तार किया है। फर्म के प्रबंध निदेशक अभिषेक खेतान ने मिंट को बताया कि इससे प्रीमियम स्पिरिट्स के लिए 2023 तक कंपनी की उत्पादन क्षमता और बढ़ेगी। हालांकि उन्होंने कंपनी द्वारा निवेश की जाने वाली राशि का खुलासा नहीं किया है।


इस साल 30 सितंबर को समाप्त दूसरी तिमाही में कंपनी ने 'प्रेस्टीज एवब' कैटेगरी के ब्रांडों की अगुवाई में वॉल्यूम ग्रोथ दर्ज की। इस सेगमेंट में 18% की वृद्धि हुई और इस कैटेगरी में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में टर्नओवर 12.5% ​​(₹708.83 करोड़) बढ़ा। इसकी मार्जिन 15.7% मार्जिन और Ebitda 4.1% बढ़कर ₹111.04 करोड़ रुपये रहा। खेतान ने कहा कि नए ब्रांड लॉन्च होने से आने वाले वर्षों में फर्म के लिए प्रीमियम वॉल्यूम में बढ़ोतरी की उम्मीद है।

यद्यपि तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कारोबार में उल्लेखनीय सुधार हुआ है लेकिन रेडिको खेतान को एक अनपेक्षित इनपुट लागत में बढ़ोत्तरी दिखी है, जिसने विशेष रूप से इसके नॉन-आईएमएफएल (भारतीय निर्मित विदेशी शराब) के कारोबार के मुनाफे के मार्जिन पर असर डाला है।

खेतान ने कहा कि "हम दृढ़ता से मानते हैं कि यह एक अस्थायी घटना है। अनिश्चितता की इस अवधि के दौरान, हम सतत, प्रीमियम वॉल्यूम वृद्धि पर फोकस जारी रखेंग और बढ़ी हुई इनपुट लागत के प्रभाव को कम करने के प्रयास के साथ ही आपूर्ति बनाये रखेंगे।"

कंपनी आफ्टर डार्क व्हिस्की (After Dark Whisky), कोंटेसा रम (Contessa Rum), मैजिक मोमेंट्स वोडका (Magic Moments Vodka) जैसे ब्रांड भी बेचती है और कंपनी ने इस साल अक्टूबर में रॉयल रणथंभौर हेरिटेज कलेक्शन-रॉयल क्राफ्टेड व्हिस्की (Royal Ranthambore Heritage Collection-Royal Crafted Whisky) लॉन्च की है।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।