Get App

Radiowalla Network IPO Listing: 58% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, धांसू एंट्री के बाद शेयर अपर सर्किट पर

Radiowalla Network IPO Listing: रेडियोवाला नेटवर्क सब्सक्रिप्शन मॉडल पर इन-स्टोर रेडियो सर्विसेज मुहैया कराती है। इसके तहत यह किसी ब्रांड के लिए एक्स्क्लूसिव रेडियो चैनल मुहैया कराती है। इसके आईपीओ को निवेशकों को शानदार रिस्पांस मिला था और इसके शेयरों की NSE SME पर एंट्री हुई है। इसके आईपीओ के तहत सिर्फ नए शेयर जारी हुए हैं। चेक करें आईपीओ के पैसों का इस्तेमाल कैसे होगा?

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Apr 05, 2024 पर 4:26 PM
Radiowalla Network IPO Listing: 58% प्रीमियम पर शेयरों का सफर शुरू, धांसू एंट्री के बाद शेयर अपर सर्किट पर
Radiowalla Network IPO Listing: रेडियोवाला नेटवर्क का ₹14.25 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 मार्च-2 अप्रैल तक खुला था। आज NSE SME पर इसकी एंट्री हुई है।

Radiowalla Network IPO Listing: कॉरपोरेट रेडियो सर्विसेज मुहैया कराने वाली रेडियोवाला नेटवर्क (Radiowalla Network) के शेयरों की आज NSE के SME प्लेटफॉर्म पर धांसू एंट्री हुई। इसके आईपीओ को बहुत धांसू रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 307 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। आईपीओ के तहत 76 रुपये के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज NSE SME पर इसकी 120.15 रुपये पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 58 फीसदी का लिस्टिंग गेन (Radiowalla Network Listing Gain) मिला। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह 126.15 रुपये (Radiowalla Network Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया और इसी पर बंद भी हुआ है यानी कि पहले दिन आईपीओ निवेशक 66 फीसदी मुनाफे में हैं।

Radiowalla Network IPO को मिला था तगड़ा रिस्पांस

रेडियोवाला नेटवर्क का ₹14.25 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 27 मार्च-2 अप्रैल तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों का जबरदस्त रिस्पांस मिला था और ओवरऑल यह 307.54 गुना सब्सक्राइब हुआ था। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 87.96 गुना, नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 491.86 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 353.98 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 18,75,200 नए शेयर जारी हुए हैं। इन शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल तकनीक में निवेश, कैपिटल एक्सपेंडिचर, वर्किंग कैपिटल की जरूरतों को पूरा करने, आम कॉरपोरेट उद्देश्यों और इश्यू से जुड़े खर्चों को भरने में होगा।

Radiowalla Network के बारे में

सब समाचार

+ और भी पढ़ें