RITES Bonus Share Alert: रेलवे पीएसयू RITES का बोर्ड, शेयरहोल्डर्स के लिए बोनस शेयर का ऐलान कर सकता है। कंपनी के बोर्ड की मीटिंग 31 जुलाई को होने वाली है। इसमें अप्रैल-जून 2024 तिमाही के वित्तीय नतीजों को मंजूरी दी जाएगी। साथ ही वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पहले इंटरिम डिविडेंड और बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर भी विचार किया जाएगा। RITES (Rail India Technical and Economic Service) एक सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी है।
