Rainbow Children's Medicare के शेयरों की लिस्टिंग 6% डिस्काउंट के साथ 506 रुपए पर हुई

Rainbow Childrens Medicare के शेयर BSE पर 502 रुपए पर खुले जबकि इश्यू प्राइस 542 रुपए था

अपडेटेड May 10, 2022 पर 10:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Rainbow Childrens Medicare का इश्यू प्राइस 502 रुपए था

Rainbow Childrens Medicare Share Price: मल्टी स्पेशियालिटी पीडियाट्रिक एवं गाइनेकोलॉजी हॉस्पिटल चेन ऑपरेटर रेनबो चिल्ड्रेंस मेडिकेयर (Rainbow Children's Medicare) के शेयरों की लिस्टिंग आज कमजोर रही है। कंपनी के शेयर इश्यू प्राइस से 6% नीचे 506 रुपए पर लिस्ट हुए हैं। Rainbow Childrens Medicare के शेयर BSE पर 502 रुपए पर खुले जबकि इश्यू प्राइस 542 रुपए था। वहीं NSE पर इसकी लिस्टिंग 510 रुपए पर हुई थी।

Rainbow Childrens Medicare के शेयरों की लिस्टिंग उम्मीद के मुताबिक ही थी क्योंकि इसका सब्सक्रिप्शन काफी कमजोर था। नॉन-इंस्टीट्यूशनल बायर्स और रिटेल इनवेस्टर्स के रिजर्व हिस्से में बहुत कम सब्सक्रिप्शन हुआ था। हालांकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स की खरीदारी से इश्यू को थोड़ा सपोर्ट मिला था। कंपनी का इश्यू 27 अप्रैल को खुला था और 29 अप्रैल को बंद हुआ।

Rainbow Childrens Medicare ने 1581 करोड़ रुपए का इश्यू  जारी किया था। इस फंड में से 280 करोड़ रुपए का इस्तेमाल कर्ज चुकाने और नए अस्पताल सेटअप करने में खर्च होगा। बाकी के 1300.8 करोड़ रुपए शेयरहोल्डर्स के पास जाएंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।