Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 14, 2022 / 6:22 PM IST

RIP Rakesh Jhunjhunwala Live Updates: दुबई से भाई के आने का इंतजार, रात 10.30 बजे होगा अंतिम संस्कार

RIP Rakesh Jhunjhunwala Live Updates: दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला की मौत रविवार सुबह हुई. उन्हें सुबह 6.45 पर कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिवार के सदस्य राकेश झुनझुनवाला के भाई के दुबई से आने का इंतजार कर रहे हैं। उनके आने के बाद आज शाम को राकेश झुनझुनवाला का अंतिम संस्कार किया जाएगा

RIP Rakesh Jhunjhunwala Live Updates: राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 62 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। ब्रिच कैंडी अस्पताल ने इस बात की जानकारी दी है। वह 62 साल के थे और किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें रविवार सुबह 6.45 पर मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राकेश झुनझु

राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) अब इस दुनिया में नहीं रहे
राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) अब इस दुनिया में नहीं रहे
AUGUST 14, 2022 / 6:22 PM IST

राकेश झुनझुनवाला का अंतिम संस्कार

राकेश झुनझुनवाला का अंतिम संस्कार आज शाम 5:30 बजे होना था। बाद में इस समय को बढ़ा दिया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ नजदीकी रिश्तेदारों के आने में देरी के चलते अंत्येष्टि कार्यक्रम रात 10:30 बजे होगा।

    AUGUST 14, 2022 / 6:07 PM IST

    बॉलीवुड फिल्मों से राकेश झुनझुनवाला का खास कनेक्शन

    बिजनेस जगत से जुड़े लोग अक्सर मनोरंजन जगत से जुड़ जाते हैं। राकेश झुनझुनवाला सिर्फ स्टॉक मार्केट तक ही सीमित नहीं थे। उनका बॉलीवुड से भी खास कनेक्शन रहा। उन्होंने कई फिल्मों में पैसे भी लगाए। आप में से बहुत कम ही लोग जानते हैं कि राकेश झुनझुनवाला ने बॉलीवुड की कई फिल्मों को प्रोड्यूस भी किया था। राकेश ने इंग्लिश-विंग्लिश (English Vinglish), शमिताभ (Shamitabh) और Ki & Ka फिल्मों में पैसे लगाए थे। वो हंगामा डिजिटल मीडिया एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड (Hungama Digital Media Entertainment Pvt Ltd) के चेयरमैन थे। इसे उन्होंने 1999 में शुरू किया था।

      AUGUST 14, 2022 / 2:55 PM IST

      Tata Group पर भगवान का आशीर्वाद है

      एक टीवी चैनल से बातचीत करते हुए राकेश झुनझुनवाला ने कहा था कि यह एक संयोग था कि टाटा ग्रुप उनके पोर्टफोलियो का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह एक संयोग है कि मैं कंपनियों के शेयर खरीदता हूं। लेकिन जब से कंपनी की कमान मि. चंद्रा ( एन. चंद्रशेखरन, चेयरपर्सन - N Chandrasekaran, chairperson) ने संभाला है। मैंने उनको समझा और वो क्या करने की कोशिश कर रहे हैं। इससे मैं बेहद उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि टाटा के घर पर भगवान का आशीर्वाद है।

        AUGUST 14, 2022 / 2:35 PM IST

        राकेश झुनझुनवाला की Akasha Air का कमर्शियल कामकाज इसी महीने 7 तारीख को शुरू हुआ था। यह राकेश झुनझुनवाला की आखिरी तस्वीर थी जो सार्वजनिक मंच पर आई थी।

          AUGUST 14, 2022 / 2:32 PM IST

          मौत, मौसम और मार्केट की भविष्यवाणी करना नामुमकिन:

          देश के जानमाने दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने कहा था कि स्टॉक मार्केट का कोई किंग नहीं होता। उन्होंने कहा था कि जिसने भी स्टॉक मार्केट का किंग बनने की कोशिश की। उनका ठिकाना आर्थर रोड जेल बन गया। झुनझुनवाला ने आगे कहा था कि बाजर खुद ही राजा होता है। कोई भी इस बात की भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि मौसम, मौत, बाजार और किसी महिला का मिजाज अगले पल कौन सा करवट लेगा?

            AUGUST 14, 2022 / 2:25 PM IST

            लंबे समय से खराब सेहत से जूझ रहे थे राकेश झुनझुनवाला:

            राकेश झुनझुनवाला का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। टीवी चैनल के दिए गए इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर उनके हेल्थ को लेकर सबको चिंता सताने लगी। एक यूजर ने तो कहा था कि सर आप जल्द ही ठीक हो जाइये। आपकी सेहत देखकर मुझे चिंता हो रही है।

              AUGUST 14, 2022 / 2:18 PM IST

              राकेश झुनझुनवाला का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। टीवी चैनल के दिए गए इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर उनके हेल्थ को लेकर सबको चिंता सताने लगी। एक यूजर ने तो कहा था कि सर आप जल्द ही ठीक हो जाइये। आपकी सेहत देखकर मुझे चिंता हो रही है।

                AUGUST 14, 2022 / 2:16 PM IST

                राकेश झुनझुनवाला का स्वास्थ्य खराब चल रहा था। टीवी चैनल के दिए गए इंटरव्यू के बाद सोशल मीडिया पर उनके हेल्थ को लेकर सबको चिंता सताने लगी। एक यूजर ने तो कहा था कि सर आप जल्द ही ठीक हो जाइये। आपकी सेहत देखकर मुझे चिंता हो रही है।

                  AUGUST 14, 2022 / 2:12 PM IST

                  राकेश झुनझुनवाला ने कहा था, मौत, मौसम और बाजार की भविष्यवाणी करना नामुमकिन

                  देश के जानमाने दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला ने कहा था कि स्टॉक मार्केट का कोई किंग नहीं होता। उन्होंने कहा कि जिसने भी स्टॉक मार्केट का किंग बनने की कोशिश की। उनका ठिकाना आर्थर रोड जेल बन गया। झुनझुनवाला ने आगे कहा था कि बाजर खुद ही राजा होता है। कोई भी इस बात की भविष्यवाणी नहीं कर सकता कि मौसम, मौत, बाजार और किसी महिला का मिजाज अगले पल कौन सा करवट लेगा?

                    AUGUST 14, 2022 / 12:12 PM IST

                    नीलेश शाह ने राकेश झुनझुनवाला के बारे में क्या कहा? : नीलेश शाह ने कहा, राकेश झुनझुनवाला ने बैकग्राउंड को बिल्कुल भाव नहीं दिया और वो उन चुनिंदा लोगों में से थे जिन्होंने मेरे विचारों को प्रभावित किया था।

                      AUGUST 14, 2022 / 11:26 AM IST

                      परिवार के सदस्य राकेश झुनझुनवाला के भाई के दुबई से आने का इंतजार कर रहे हैं। उनके आने के बाद आज शाम को राकेश झुनझुनवाला का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

                        AUGUST 14, 2022 / 11:23 AM IST

                        किडनी और दिल की बीमारियों से जूझ रहे थे राकेश झुनझुनवाला:

                        राकेश झुनझुनवाला लंबे समय से किडनी और दिल की बीमारियों से जूझ रहे थे। कुछ दिनों पहले भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रविवार सुबह उन्हें मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

                          AUGUST 14, 2022 / 11:19 AM IST

                          राकेश झुनझुनवाला की अंतिम यात्रा

                            AUGUST 14, 2022 / 11:17 AM IST

                            आखिरी इंटरव्यू:
                            राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 62 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। ब्रिच कैंडी अस्पताल ने इस बात की जानकारी दी है। वह 62 साल के थे और किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें रविवार सुबह 6.45 पर मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राकेश झुनझुनवाला किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। एक हफ्ता पहले ही वह अस्पताल से लौटे थे

                              AUGUST 14, 2022 / 11:04 AM IST

                              राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) अब इस दुनिया में नहीं रहे। 62 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। ब्रिच कैंडी अस्पताल ने इस बात की जानकारी दी है। वह 62 साल के थे और किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें रविवार सुबह 6.45 पर मुंबई के कैंडी ब्रीच अस्पताल में भर्ती कराया था जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। राकेश झुनझुनवाला किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। एक हफ्ता पहले ही वह अस्पताल से लौटे थे

                                AUGUST 14, 2022 / 11:01 AM IST

                                नमस्कार मनीकंट्रोल हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है।