राकेश झुनझुनवाला के इस शेयर ने निवेशकों को एक साल में तीन गुना रिटर्न दिया, क्या आपके पास है यह?

राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल यह शेयर पिछले एक साल में 270 फीसदी चढ़ चुका है

अपडेटेड Jun 17, 2021 पर 8:35 AM
Story continues below Advertisement

पाइप्स और फिटिंग कंपनी प्रकाश  पाइप्स (Prakash Pipes) ने पिछले एक साल में अपने निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है। पिछले एक साल के दौरान इस शेयर ने तीन गुना से ज्यादा रिटर्न दिया है। राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में शामिल यह शेयर पिछले एक साल में 270 फीसदी चढ़ चुका है। एक साल पहले प्रकाश पाइप्स के शेयरों की कीमत 47 रुपए थी जो अब 175 रुपए पर ट्रेड कर रहे हैं।

मान लीजिए अगर एक साल पहले आपने प्रकाश पाइप्स के शेयरों में 1 लाख रुपए निवेश किया होता तो आज उसकी वैल्यू 3.74 लाख रुपए होती। 2021 में अब तक यह शेयर 50 फीसदी से ज्यादा चढ़ चुका है। जबकि सिर्फ जून के महीने में यह 11 फीसदी चढ़ा है।

10,000 करोड़ रुपये से ज्यादा मार्केट कैप वाले ये 7 शेयर 5 दिन में 13% टूटे

दिग्गज निवेशक राकेश झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो में प्रकाश पाइप्स के 3.12 लाख शेयर हैं। इस हिसाब से कंपनी में झुनझुनवाला की 1.3 फीसदी हिस्सेदारी है। 2019 की जून तिमाही से ही कंपनी में राकेश झुनझुनवाला की हिस्सेदारी है।

क्यों आई तेजी?

प्रकाश पाइप्स के बेहतर नतीजों के दम से इसके शेयरों में उछाल आया है। फिस्कल ईयर 2021 की चौथी तिमाही में प्रकाश पाइप्स का नेट प्रॉफिट एक साल पहले के मुकाबले 145 फीसदी बढ़कर 10.17 करोड़ रुपए रहा। इस दौरान कंपनी की सेल्स 56 फीसदी बढ़कर 134.64 करोड़ रुपए रहा। एक तिमाही पहले मार्च तिमाही में कंपनी की सेल्स 86.34 करोड़ रुपए थी।

बैंक से 20 लाख रुपये से अधिक निकालने पर TDS से बचने के लिए जमा करनी होगी ITR


फिस्कल ईयर 2021 में कंपनी की के नतीजे लगातार बेहतर रहे थे। मजबूत सेल्स के साथ कंपनी को बेहतर कामकाजी क्षमता के साथ लागत कम करने में भी मदद मिली है।

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।