जुलाई महीने में कंपनियों ने अपने पहली तिमाही के नतीजे पेश करने शुरु कर दिए हैं। रिटेल निवेशकों और बाजार दिग्गजों की नजर अलग-अलग कंपनियों में राकेश झुनझुनवाला के होल्डिंग पर टिकी होगी क्योंकि इससे उनको निवेश के बेहतर आइडिया मिलते हैं। हाल ही में हमने देखा था कि दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना ने अपने 2 पोर्टफोलियो शेयरों में हिस्सेदारी बढ़ाई थी वहीं उन्होंने 2 स्टॉक में हिस्सेदारी घटाई भी थी।