Get App

Rakesh Jhunjhunwala का जिस बैंकिंग स्टॉक पर था भरोसा, अब एक्सपर्ट भी लगा रहे दांव, क्या आपके पोर्टफोलियो में है?

Jhunjhunwala Portfolio: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Federal Bank पर राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) बहुत भरोसा करते थे। दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे के दम पर सोमवार को यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। मुनाफावसूली के चलते आज इसमें गिरावट आई है, लेकिन मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसे खरीदारी के बेहतर मौके के तौर पर देखना चाहिए

Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Jan 17, 2023 पर 7:25 PM
Rakesh Jhunjhunwala का जिस बैंकिंग स्टॉक पर था भरोसा, अब एक्सपर्ट भी लगा रहे दांव, क्या आपके पोर्टफोलियो में है?
सितंबर 2022 तिमाही के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक राकेश झुनझुनवाला के पास Federal Bank के 5,47,21,060 शेयर थे जो बैंक में 2.63 फीसदी हिस्सेदारी के बराबर है।

Jhunjhunwala Portfolio: निजी सेक्टर के दिग्गज बैंक Federal Bank पर दिग्गज निवेश राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) बहुत भरोसा करते थे। इसने निवेशकों को तगड़ा रिटर्न दिया है। दिसंबर तिमाही के शानदार नतीजे के दम पर सोमवार 16 जनवरी को यह रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया था। मुनाफावसूली के चलते आज 17 जनवरी को इसके भाव में गिरावट आई है, लेकिन मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसे खरीदारी के बेहतर मौके के तौर पर देखना चाहिए। घरेलू ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने तो इसमें निवेश के लिए टारगेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। फेडरल बैंक के शेयर आज 1.64 फीसदी की गिरावट के साथ 137.95 रुपये के भाव (Federal Bank Share Price) पर बीएसई पर बंद हुए हैं।

Federal Bank पर क्यों लगा रहे ब्रोकरेज दांव

मैनेजमेंट की नई बिजनेस स्ट्रैटजी के चलते बैंक के लिए दिसंबर तिमाही बहुत शानदार रही। मैनेजमेंट ने हाई मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स जैसे कि CV / CE, MFI, MSME और क्रेडिट कार्ड्स पर फोकस किया। इसके अलावा फिनटेक कंपनियों के साथ साझेदारी पर जोर दिया गया जैसे कि पैसाबाजार के साथ मिलकर डिजिटल पर्सनल लोन लॉन्च किया गया। इन सबके चलते फेडरल बैंक का मुनाफा दिसंबर तिमाही में सालाना आधार पर 54 फीसदी बढ़कर 804 करोड़ रुपये हो गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें