हिन्दी फिल्म 'हम दोनों' का एक गाना था-"मैं जिंदगी का साथ निभाता चला गया, हर फिक्र को धुएं में उड़ाता चला गया।" 1961 में आई इस फिल्म का यह गाना दिग्गज इनवेस्टर राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) पर बिल्कुल फिट बैठता है। वह खुद इस गाने को गुनगुनाया करते थे। उनके हाथ में जॉनी वॉकर ब्लू लेबल व्हिस्की का गिलास होता था। जगह होती थी Geoffrey's। इस पब और रेस्टॉरेंट के मैनेजर प्रिंस थंगम ने यह बताया।
