Get App

रामदेव अग्रवाल के निवेश मंत्र, जानिए अगली दिवाली तक कौन से शेयर जगमगाएंगे आपका पोर्टफोलियो

लंबी अवधि के निवेश में पैसा जरूर बनता है। कॉरपोरेट प्रॉफिट में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। कोविड के बाद से देश में इक्विटी कल्चर बढ़ा है। बाजार हर 6 साल में डबल होता है। बाजार में 2020-2024 तक शानदार तेजी रही। बाजार आपके धैर्य की परीक्षा लेगा, बॉटम बन गया ये कहना मुश्किल है। हालांकि वैल्यूएशन अब ठीक हो गए हैं

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 27, 2026 पर 1:29 PM
रामदेव अग्रवाल के निवेश मंत्र, जानिए अगली दिवाली तक कौन से शेयर जगमगाएंगे आपका पोर्टफोलियो
रुपये में कमजोरी भारतीय बाजार के लिए बड़ा निगेटिव फैक्टर है। SIP का पैसा बाजार को लंबे समय तक सहारा देता रहेगा। ग्लोबल इंडेक्स में भारत का वेटेज घटने से विदेशी निवेश पर दबाव है

दिवाली सिर्फ दीयों की रोशनी का त्योहार नहीं, बल्कि नई उम्मीदों और नए संकल्पों का त्योहार है। अंधेरे को चीरकर उजाले की एक नई लकीर खींचने का पर्व है। जब घर के हर कोने में दीया जलता है तो मन में यह विश्वास जगता है आने वाला कल और बेहतर होगा। निवेशक भी इस दिवाली यही उम्मीद सजा कर बैठे हैं कि इस दिवाली पोर्टफोलियो का अंधेरा दूर हो। पिछले 1 साल काफी मुश्किल भरे गए। वेस्ट एशिया संकट,कच्चा तेल,टैरिफ,AI, रुपए में कमजोरी जैसे चैलेंज ने बाजार के मनोबल को तोड़ दिया। FIIs भी मुंह फुलाए बैठ हैं। हाल ये है कि पिछली दिवाली से इस दिवाली तक निफ्टी ने 12 फीसदी से ज्यादा के निगेटिव रिटर्न दिए। ऐसे में हर निवेशक पूछ रहा है आखिर बाजार का ये ग्रहण कब दूर होगा। तेजी का चिराग कैसे जलेगा,कौन सा वो सेक्टर है जो पोर्टफोलियो को रोशन करेगा? निराशा भरे इस माहौल में उम्मीद की नई किरण जगाने के लिए आज हमारे साथ जुड़ रहे हैं देश के जाने माने निवेश गुरु मोतीलाल ओसवाल ग्रुप के चेयरमैन और को-फाउंडर रामदेव अग्रवाल।

रामदेव अग्रवाल की राय

लंबी अवधि के निवेश में पैसा जरूर बनता है। कॉरपोरेट प्रॉफिट में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। कोविड के बाद से देश में इक्विटी कल्चर बढ़ा है। बाजार हर 6 साल में डबल होता है। बाजार में 2020-2024 तक शानदार तेजी रही। बाजार आपके धैर्य की परीक्षा लेगा, बॉटम बन गया ये कहना मुश्किल है। हालांकि वैल्यूएशन अब ठीक हो गए हैं। अर्निंग ग्रोथ को लेकर ज्यादा चिंता नहीं है। देश की इकोनॉमिक ग्रोथ काफी मजबूत है। अच्छे लार्ज कैप में निवेश करना बेहतर होगा। घरेलू संस्थागत निवेशकों की तरफ से बाजार को सपोर्ट मिल रहा है।

अर्निंग ग्रोथ को लेकर ज्यादा चिंता नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें