एक्टिंग के लिए छोड़ दी थी इंजीनियरिंग की पढ़ाई, शुरू किया रामेश्वरम कैफे, आज 18 करोड़ रेवेन्यू

रामेश्वरम कैफे की शुरुआत बेंगलुरु के इंदिरानगर में 700 वर्ग फीट जगह में हुई थी। आज इस मल्टी-चेन आउटलेट्स के आउटलेट्स बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई में मौजूद हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का रेवेन्यू 17.8 करोड़ रुपये था। यह FY24 में 11 करोड़ रुपये के रेवेन्यू से करीब 62 फीसदी ज्यादा है

अपडेटेड Aug 04, 2026 पर 3:37 PM
हाल में कंपनी ने मुंबई के चर्चगेट में इरोज ब्लिडिंग में अपना फ्लैगशिप आउटलेट ओपन किया है।

एक्टिंग का ऐसा जुनून था कि राघवेंद्र राव ने 2000 के दशक की शुरुआत में इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी। अपना खर्च चलाने के लिए होटल और रेस्टॉरेंट्स में नौकरी की। करीब दो दशक बाद 2021 में पत्नी दिव्या के साथ मिलकर रामेश्वरम कैफे की शुरुआत की। आज इस क्विक सर्विस रेस्टॉरेंट (क्यूएसआर) ब्रांड का रेवेन्यू 18 करोड़ रुपये पार कर चुका है।

बेंगलुरु के इंदिरानगर में 700 वर्ग फुट में शुरू हुआ था कैफे

रामेश्वरम कैफे की शुरुआत बेंगलुरु के इंदिरानगर में 700 वर्ग फीट जगह में हुई थी। आज इस मल्टी-चेन आउटलेट्स के आउटलेट्स बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई में मौजूद हैं। वित्त वर्ष 2024-25 में कंपनी का रेवेन्यू 17.8 करोड़ रुपये था। यह FY24 में 11 करोड़ रुपये के रेवेन्यू से करीब 62 फीसदी ज्यादा है। प्रॉफिट करीब 2 करोड़ रुपये था।


फिल्म इंडस्ट्री में करियर बनाने की ख्वाहिश पूरी नहीं हुई

खास बात यह है कि रामेश्वरम कैफे के कारोबार के विस्तार के लिए बाहरी इनवेस्टर्स से पैसे नहीं जुटाए हैं। इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ने के बाद उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर एक्टर जगह बनाने की कोशिश की। इस दौरान मुंबई और चेन्नई में उन्होंने कई साल तक कोशिश की। वह दिल्ली में भी रहे। इस दौरान उन्होंने ली मैरेडियन सहित कई होटलों में नौकरी की।

दोस्तों से उधार लेकर इडली-डोसा का आउटलेट शुरू किया

एक्टिंग में सफलता नहीं मिलने पर राव बेंगलुरु लौट गए। फिर 2011 में अपनी अधूरी इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की। फिर कुछ दोस्तों से 2 लाख रुपये उधार लेकर इडली और डोसा का एक छोटा आउटलेट शुरू किया। उन्हें ग्राहकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला। लेकिन, कमाई ज्यादा नहीं हो रही थी। उनकी मुलाकात दिव्या से हुई, आईआईएम ग्रेजुएट और चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। दोनों ने मिलकर फूड बिजनेस का ब्रांड बनाने का प्लान बनाया। बाद में दोनों ने शादी कर ली।

पूर्व राष्ट्रपति के नाम पर आउलेट का ब्रांड बनाया

रामेश्वरम कैफ ने सिर्फ कुछ डिशेज पर फोकस करने का फैसला किया। इनमें डोसा, इडली और वड़ा शामिल थे। कंपनी का जोर फ्रेश प्रिपरेशन, क्विक सर्विस और बेहतर क्वालिटी पर रहा। पूर्व राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम जन्म स्थल के नाम पर कंपनी ने अपने आउटलेट का ब्रांड बनाया। धीर-धीरे रामेश्वरम कैफे ब्रांड की लोकप्रियता बढ़ने लगी।

इस साल कंपनी ने दुबई में बनाया आउटलेट ओपन करने का प्लान

बेंगलुरु में विस्तार करने के बाद कंपनी ने हैदराबाद और मुंबई में अपने आउटलेट्स ओपन किए। रेस्टॉरेंट बिजनेस के अलावा कंपनी को आज अपने फ्रेंचाइजी मॉडल और रॉयल्टी मॉडल से भी अच्छी कमाई हो रही है। हाल में कंपनी ने मुंबई के चर्चगेट में इरोज ब्लिडिंग में अपना फ्लैगशिप आउटलेट ओपन किया है। कंपनी का प्लान इस साल दुबई में आउटलेट खोलने का है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।