एनविजन कैपिटल (Envision Capital) के एमडी और सीईओ नीलेश शाह (Nilesh Shah) ने 1 जून को कहा कि अक्टूबर के महीने में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से नीतिगत दरों में कटौती की उम्मीद की जा सकती। यह कटौती का सबसे अच्छा समय होगा। क्योंकि इस समय की जाने वाली कटौती इस वित्तीय वर्ष के लिए एक बड़ा बूस्टर डोज साबित हो सकता है। मनीकंट्रोल को दिए एक विशेष साक्षात्कार में शाह ने यह भी कहा कि आरबीआई के फैसले की यूएस फेडरल रिजर्व के दरों पर लिए गए फैसले से भी तुलना की जाएगी। बाजार गुरु ने चेतावनी ऐसे में यूएस फेड ब्याज दरों पर क्या फैसला करता है, इस पर नजर रखने की जरूरत है। अगर यूएस फेड अपनी दरों में तेज बढ़त नहीं करता है तो हमारे लिए अच्छा रहेगा।
