01 जून को भी बाजार में बिकवाली का दबाव जारी रहा। कारोबार के अंत में सेंसेक्स-निफ्टी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए। कल के कारोबार में बैंकिंग और फाइनेंशियल सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली थी। बीएसई सेंसेक्स 194 अंक गिरकर 62429 पर और निफ्टी 50 इंडेक्स 47 अंक गिरकर 18488 पर आ गया था। कल के कारोबार में भी छोटे-मझोले शेयरों ने दिग्गजों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया था। निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 इंडेक्स में क्रमश: 0.15 फीसदी और 1.02 फीसदी की तेजी देखने को मिली थी। उधर बैंक निफ्टी भी लगातार दूसरे सत्र में 300 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ 44000 अंक से नीचे फिसलकर 43790 पर बंद हुआ था।
कल के कारोबार में ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन करने वाले शेयरों में आरबीएल बैंक शामिल है। ये स्टॉक लगभग 4 फीसदी की तेजी के साथ 168.50 रुपये पर बंद हुआ था। ये 10 फरवरी के बाद का इसका उच्चतम क्लोजिंग लेवल है। स्टॉक ने औसत से ज्यादा वॉल्यूम के साथ डेली चार्ट पर लॉन्ग बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था। ऐसा लगता है कि 30 मई को डाउनवर्ड स्लोपिंग रेसिस्टेंस ट्रेंडलाइन को तोड़ने के बाद स्टॉक में तेजी आई है।
रेडिंगटन के शेयर 01 जून को 5.6 फीसदी उछलकर 184 रुपये पर पहुंच गए थे। ये 6 फरवरी के बाद का इसका उच्चतम बंद स्तर है। डेली स्केल पर इसने अच्छी तेजी के साथ कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया था। वॉल्यूम भी औसत से ज्यादा रहा था। स्टॉक में कई टच प्वांट्स से सटे हॉरीजेंटल रजिस्टेंस ट्रेंडलाइन का ब्रेकआउट देखने को मिला है।
अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइजेज भी कल 4 फीसदी से ज्यादा चढ़कर 4814 रुपये पर बंद हुआ था जो पिछले छह महीनों का इसका उच्चतम बंद स्तर है। स्टॉक ने डेली चार्ट पर भारी वॉल्यूम के साथ मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया था।
आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की ट्रेडिंग रणनीति
आरबीएल बैंक (RBL Bank):आरबीएल बैंक सपोर्ट जोन से वापसी के बाद राइजिंग चैनल पैटर्न में कारोबार कर रहा है। इसके साथ ही ये स्टॉक डेली स्केल पर लगातार हायर लोज सीरीज बना रहा है। मजबूत बुलिश मोमेंटम से पता चलता है कि काउंटर आने वाले समय में भी तेजी जारी रह सकती है। ऐसे में ट्रेडर्स के लिए 162 रुपये एक महत्वपूर्ण सपोर्ट के रूप में कार्य करेगा। जबकि 180 रुपये शॉर्ट टर्म रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर स्टॉक162 रुपये के स्तर से नीचे जाता है तो फिर कमजोरी बढ़ती दिखेगी।
रेडिंगटन (Redington):रेडिंगटन में ऊपरी स्तरों से शॉर्ट टर्म करेक्शन देखने को मिला है और ये सीमित दायरे के भीतर चला गया है। हालांकि, काउंटर में हायर लो सीरीज बनाया है और इसने रेंज ब्रेकआउट दिया है। ऐसे में रेजिस्टेंस लाइन के ऊपर की क्लोजिंग मौजूदा स्तरों से तेजी जारी रहने का संकेत दे रहा है। ट्रेंड फॉलो करने वाले ट्रेडरों के लिए 178 रुपए पर सपोर्ट दिख रहा है। अगर ये सपोर्ट कायम रहता है तो ये स्टॉक 196-199 रुपये के स्तर तक जा सकता है। लेकिन 178 रुपये का सपोर्ट टूटने पर आने वाली गिरावट 175 रुपए के नीचे जा सकती है।
अपोलो एंटरप्राइज (Apollo Hospitals Enterprises):स्टॉक वीकली स्केल पर असेंडिंग ट्राइएंगल चार्ट पैटर्न में कारोबार कर रहा है। इसके अलावा, दैनिक चार्ट पर इसकी मजबूत चाल से पता चलता है कि स्टॉक में मौजूदा स्तरों से और तेजी के लिए ब्रेकआउट होने की संभावना है। पोजीशनल ट्रेडरों के लिए 4650 रुपए का स्तर ट्रेंड डिसाइडर लेवल होगा। अगर स्टॉक इस लेवल के ऊपर बना रहता है तो फिर इसमें ऊपर की तरफ 5150 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है। वहीं अगर स्टॉक 4650 रुपए के नीचे जाता है तो फिर गिरावट बढ़ सकती है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।