RateGain Travel Tech का Q3 में मुनाफा 53% ​घटा, शेयर ने इंट्राडे में झेली 16% तक की मार

RateGain Travel Tech Share Price: ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 94 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 540 करोड़ रुपये दर्ज किया गया। वित्त वर्ष 2025 के दौरान रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलोजिज का स्टैंडअलोन मुनाफा 72.15 करोड़ रुपये रहा था

अपडेटेड Feb 13, 2026 पर 4:37 PM
Story continues below Advertisement
RateGain Travel Tech का शेयर एक महीने में 20 प्रतिशत नीचे आया है।

रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलोजिज के शेयरों में 13 फरवरी को दिन में लगभग 16 प्रतिशत तक की गिरावट दिखी। BSE पर शेयर 480.80 रुपये के लो तक गया। बाद में शेयर 4 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट के साथ 546.40 रुपये पर सेटल हुआ। प्रॉफिट के मामले में कंपनी की परफॉरमेंस दिसंबर तिमाही में खराब रहने से बिकवाली का भारी दबाव है। ​अक्टूबर-दिसंबर 2025 तिमाही में कंपनी का शुद्ध कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 53 प्रतिशत गिरकर 26.45 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 56.54 करोड़ रुपये रहा था।

ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू लगभग 94 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 540 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो दिसंबर 2024 तिमाही में 278.7 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया है कि दिसंबर 2025 तिमाही में उसके खर्च 493 करोड़ रुपये के रहे, जो एक साल पहले 225.9 करोड़ रुपये के थे। SaaS (सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस) कंपनी रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलोजिज का मार्केट कैप 6400 करोड़ रुपये से ज्यादा है।

RateGain Travel Technologies 3 महीने में 20 प्रतिशत नीचे 


कंपनी का शेयर 3 महीने में 20 प्रतिशत नीचे आया है। शेयर की फेस वैल्यू 1 रुपये है। शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड उच्च स्तर 740.20 रुपये और एडजस्टेड निचला स्तर 365 रुपये है। वित्त वर्ष 2025 के दौरान रेटगेन ट्रैवल टेक्नोलोजिज का स्टैंडअलोन रेवेन्यू 210.43 करोड़ रुपये और शुद्ध मुनाफा 72.15 करोड़ रुपये रहा था।

Muthoot Finance Share Price: Q3 में शानदार मुनाफे के बावजूद 12% तक लुढ़का, ब्रोकरेज का भरोसा बरकरार; क्या है उम्मीद

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।