RateGain Travel के शेयरों की कमजोर लिस्टिंग के बाद क्या करें निवेशक, जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह!

RateGain Travel Technologies के शेयरों की लिस्टिंग इश्यू प्राइस से 15% नीचे लिस्ट हुआ है, कंपनी का इश्यू प्राइस 425 रुपए थी और लिस्टिंग 360 रुपए पर हुई है

अपडेटेड Dec 17, 2021 पर 1:29 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
RateGain Travel Technologies के शेयरों में निवेश करने वालों के लिए जानिए क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह

RateGain Travel Technologies shares: ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सॉल्यूशंस मुहैया कराने वाली कंपनी Rategain Travel Technologies के शेयरों की लिस्टिंग आज शेयर बाजार में इश्यू प्राइस से 15% नीचे हुई। कंपनी का इश्यू प्राइस 425 रुपए है और इसके शेयरों की लिस्टिंग 360 रुपए पर हुई है। हालांकि लिस्टिंग के बाद Rategain Travel Technologies के शेयरों में मामूली सुधार आया और ये 383 रुपए तक पहुंच गए थे। शेयर बाजार के एक्सपर्ट्स के मुताबिक, आने वाले कारोबारी सत्र में Rategain Travel Technologies के शेयरों में और गिरावट आ सकती है। ऐसे में बाजार के जानकारों की सलाह है कि मौजूदा लेवल से शेयर ऊपर जाते हैं तो निवेशकों को निकल जाना चाहिए।

मिंट के मुताबिक, मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनी पर कोरोनावायरस संक्रमण का बुरा असर है और आने वाले दिनों में इसके शेयरों में और गिरावट आ सकती है। दुनिया भर में कोरोनावायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का कहर बढ़ता जा रहा है। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि मौजूदा लेवल से अगर शेयर ऊपर जाते हैं तो मौजूदा निवेशक इससे निकल जाएं और 300-322 रुपए के लेवल पर दोबारा निवेश करें।

Sensex में 700 अंकों की भारी गिरावट, ओमीक्रोन के मामले बढ़ने से बिगड़ा सेंटीमेंट


GCL Securities के वाइस चेयरमैन रवि सिंघल ने के मुताबिक, "कोरोनावायरस संक्रमण के कारण कंपनी को नुकसान उठाना पड़ा है। आगे भी इसके शेयरों में बिकवाली हो सकती है। इसलिए मेरी सलाह है कि मौजूदा निवेशक ऊपर के भाव पर निकल जाएं और 300-322 के लेवल पर दोबारा एंट्री करें। इसके साथ ही 277 रुपए पर स्टॉप लॉस लगाना ना भूलें।"

जानिए कितना हुआ था सब्सक्रिप्शन?

Rategain Travel Technologies का इश्यू 17.41 गुना सब्सक्राइब हुआ था। कंपनी का इश्यू 7 दिसंबर को खुला और 9 दिसंबर को बंद हुआ था। नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स के लिए रिजर्व पोर्शन में 42.04 गुना सब्सक्रिप्शन हुआ था। जबकि क्वालीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स का रिजर्व हिस्सा 8.42 गुना भरा। वहीं रिटेल इनवेस्टर्स ने 8.08 गुना बोली लगाई थी। जबकि कर्मचारियों के लिए रिजर्व हिस्से में 1.37 गुना बोली लगी थी।

हॉस्पिटैलिटी और ट्रैवल इंडस्ट्री में देश की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर एज ए सर्विस (SaaS) कंपनी Rategain Travel Technologies ने 1335.74 करोड़ रुपए का इश्यू जारी किया था। इसमें फ्रेश ऑफर 375 करोड़ रुपए का था और बाकी ऑफर फॉर सेल (OFS) था। ऑफर फॉर सेल में इनवेस्टर और कंपनी के प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेच रहे थे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।