RBI Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) के बैठक के नतीजे सामने आ गए हैं। बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं करने का फैसला नहीं लिया गया है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार 6 अगस्त को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया रेपो रेट को 5.5% पर ही बनाए रखने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही कमेटी ने अपनी पॉलिसी रुख को भी "न्यूट्रल" बनाए रखा है। कमेटी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया।
