RBI Monetary Policy: क्या आज आरबीआई इंटरेस्ट रेट में बदलाव करेगा? आज की पॉलिसी में इन 5 बड़ी बातों पर आपको नजर रखनी चाहिए

आज की पॉलिसी ऐसे वक्त आ रही है, जब मध्यपूर्व में क्राइसिस जारी है। क्रूड की कीमतों में कमी आई है, लेकिन यह लड़ाई से पहले के लेवल पर बना हुआ है। इसका सीधा असर महंगाई पर पड़ रहा है। इनफ्लेशन पहले ही आरबीआई के तय लेवल को पार कर चुका है

अपडेटेड Aug 05, 2026 पर 9:54 AM
जून की पॉलिसी में क्रूड में उछाल को देखते हुए केंद्रीय बैंक ने इनफ्लेशन के अनुमान को 4.6 फीसदी से बढ़ाकर 5.1 फीसदी कर दिया था।

आरबीआई आज सुबह 10 बजे मॉनेटरी पॉलिसी पेश करेगा। केंद्रीय बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा के ऐलान पर सबकी नजरें लगी हैं। सवाल है कि क्या आज मल्होत्रा रेपो रेट में किसी तरह के बदलाव का ऐलान करेंगे। यह पॉलिसी इसलिए भी अहम है, क्योंकि मध्यपूर्व में क्राइसिस अब भी जारी है, जिससे क्रूड की कीमतें हाई लेवल पर बनी हुई हैं।

मनीकंट्रोल के पाल में शामिल इकोनॉमिस्ट्स और एनालिस्ट्स का मानना है कि केंद्रीय बैंक रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बनाए रखेगा। उसका रुख भी न्यूट्रल बना रहेगा। लेकिन, एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनफ्लेशन, ग्रोथ और कैपिटल फ्लो पर आरबीआई की कमेंट्री पर नजर रखने की जरूरत है।

पूंजी की आवक


आरबीआई ने हाल में देश में पूंजी की आवक बढ़ाने के लिए कुछ उपाय किए थे। इसका फायदा मिला है। FCNR(B) जुलाई के अंत में 60 अरब डॉलर के पार हो गया। इसका सबसे हिस्सा यानी 4.12 अरब डॉलर एसबीआई के पास आया है।

इनफ्लेशन

उम्मीद है कि आरबीआई पॉलिसी में इनफ्लेशन के अपने अनुमान में किसी तरह का बदलाव नहीं करेगा। फिर भी, उसकी कमेंट्री पर नजर रखनी होगी। इसकी वजह यह है कि जून की पॉलिसी में क्रूड में उछाल को देखते हुए केंद्रीय बैंक ने इनफ्लेशन के अनुमान को 4.6 फीसदी से बढ़ाकर 5.1 फीसदी कर दिया था।

ग्रोथ के अनुमान

आरबीआई ने जीडीपी ग्रोथ के लिए 6.6 फीसदी का अनुमान दिया है। लेकिन, एसबीआई रिसर्च का मानना है कि अप्रैल-जून तिमाही में ग्रोथ करीब 7 फीसदी रह सकती है। जून की पॉलिसी में केंद्रीय बैंक ने ग्रोथ के अनुमान को 6.9 फीसदी से घटाकर 6.6 फीसदी कर दिया था।

क्रूड ऑयल

क्रूड ऑयल की कीमतों पर अभी आरबीआई की सबसे ज्यादा नजरें हैं। इसकी वजह यह है कि अब भी कीमतें लड़ाई से पहले के लेवल से काफी ज्यादा है। यह भारत के लिए चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें: RBI MPC Meeting August 2026

रेपो रेट का अनुमान

जानकारों का कहना है कि भले ही आज आरबीआई रेपो रेट नहीं बढ़ाएगा। लेकिन, महंगाई बढ़ने पर वह आगे रेट बढ़ा सकता है। इससे होम लोन, कार लोन और पर्सनल लोन महंगे होगा। साथ ही पहले लोन ले चुके लोगों की EMI भी बढ़ जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।