Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News AUGUST 08, 2024 / 11:47 AM IST

RBI MPC Meeting Highlights: FY 2025 के लिए महंगाई अनुमान 4.5% पर बरकरार, रेपो रेट भी 6.50% पर, नहीं हुआ बदलाव

RBI MPC Meeting Highlights: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे 6.50 फीसदी पर बरकरार रखा गया है। RBI ने 8 फरवरी 2023 के बाद से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। पिछली मीटिंग जून में हुई थी। रेपो रेट 6.5 फीसदी बने रहने का मतलब है कि होम लोन के ग्रहाकों की EMI अभी नहीं घटेगी

RBI Monetary Policy Committee Meeting Highlights: रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी आज रेपो रेट पर अपना फैसला सुना दिया है। फिस्कल ईयर 2024-2025 की यह तीसरी पॉलिसी बैठक थी। पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है। रिजर्व बैंक ने आखिरी बार 8 फरवरी 2023 को रेपो रेट में बदलाव किया था। तब से लेकर अब तक रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बनी हुई है। यानी लोन महंगे नहीं होंगे और आपकी EMI भी नही

RBI MPC Meeting 2024: RBI ने कहा है कि वो महंगाई पर अपना फोकस बनाए रखेगा।
RBI MPC Meeting 2024: RBI ने कहा है कि वो महंगाई पर अपना फोकस बनाए रखेगा।
AUGUST 08, 2024 / 11:47 AM IST

RBI Monetary Policy 2024 Live:

लाइव ब्लॉग अब बंद किया जा रहा है। आप मनीकंट्रोल के साथ जुड़े रहिए , धन्यवाद

    AUGUST 08, 2024 / 11:07 AM IST

    RBI Monetary Policy 2024 Live: यूपीआई से पेमेंट पर चार्ज नहीं

    यूपीआई के उलट डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से टैक्स का पेमेंट करने पर अतिरिक्त चार्ज लगता है। केंद्रीय बैंक लगातार यूपीआई पेमेंट को अट्रैक्टिव बनाने की कोशिश कर रहा है। पिछले साल दिसंबर में केंद्रीय बैंक कुछ खास तरह के पेमेंट्स के लिए यूपीआई की लिमिट बढ़ा दी थी। इनमें हॉस्पिटल और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन को किया जाने वाला पेमेंट भी शामिल था। इन संस्थानों को पेमेंट के लिए यूपीआई की लिमिट बढ़ाकर 5 लाख रुपये कर दी गई थी।

      AUGUST 08, 2024 / 11:05 AM IST

      RBI Monetary Policy 2024 Live: टैक्स पेमेंट के लिए यूपीआई की लिमिट बढ़ी

      आरबीआई ने 8 अगस्त को बड़ा ऐलान किया। उसने कहा है कि टैक्स पेमेंट के लिए यूपीआई की लिमिट बढ़ाई जाएगी। अभी यह लिमिट 1 लाख रुपये है। इसे बढ़ाकर 5 लाख रुपये किया जाएगा। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने 8 अगस्त यानी गुरुवार को सुबह 10 बजे मॉनटरी पॉलिसी पेश की। इसमें उन्होंने टैक्स पेमेंट के लिए यूपीआई की लिमिट बढ़ाने का ऐलान किया।

        AUGUST 08, 2024 / 10:53 AM IST

        RBI Monetary Policy 2024 Live: घरेलू खपत में इजाफा

        शक्तिकांत दास ने कहा कि शहरी खपत मजबूत होने से घरेलू ग्रोथ बढ़ी है। कीमतों की स्थिरता के बिना ग्रोथ टिकना मुश्किल होता है। मौजूदा ग्लोबल ग्रोथ आउटलुक पॉजिटिव नजर आ रहे हैं। हालांकि, मध्यम अवधि के लिहाज से ग्लोबल ग्रोथ आउटलुक चुनौतीपूर्ण है। यह भी कहा कि डिमांड होने पर मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में तेज आई है। कृषि गतिविधियों में सुधार दिख रहा है। निजी निवेश में तेजी के संकेत मिल रहे हैं।

          AUGUST 08, 2024 / 10:43 AM IST

          RBI MPC Meet 2024 Live: दूध के कीमतों की होगी समीक्षा

          शक्तिकांत दास ने कहा कि दूध कीमतों में बढ़ोतरी के असर की समीक्षा होगी। मोबाइल टैरिफ बढ़ोतरी के असर की समीक्षा की जाएगी। कृषि गतिविधियों में सुधार दिख रहा है। नए रिटेल महंगाई दर (New Retail Inflation Rate) के आंकड़े की गणना में खाने पीने की चीजों के वेटेज ( Food Items Weightage) में कटौती की जा सकती है। जिससे महंगाई दर में आने वाली तेजी को रोका जा सके।

            AUGUST 08, 2024 / 10:40 AM IST

            RBI MPC Meet 2024 Live: महंगाई अनुमान 4.5% पर बरकरार

            रिजर्व बैंक गवर्नर शक्तिकांता दास ने वित्त वर्ष 2025 के लिए CPI का टारगेट 4.5% पर बरकरार रखा है। रिजर्व बैंक गवर्नर ने कहा कि खाद्य महंगाई चिंता का विषय है। महंगाई दर 4 फीसदी पर लाने का प्रयास करते रहेंगे। ग्रोथ और मंहगाई के बीच संतुलन बनाने पर फोकस है। उन्होंने कहा कि खाद्य महंगाई के दबाव को अनदेखा नहीं किया जा सकता है।

              AUGUST 08, 2024 / 10:17 AM IST

              RBI MPC Meet 2024 Live: GDP ग्रोथ 7.2% पर बरकरार

              वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी ग्रोथ 7.2 फीसदी रहने की उम्मीद है। इसका मतलब है कि केंद्रीय बैंक ने जीडीपी ग्रोथ के अनुमान में बदलाव नहीं किया है। आरबीआई गवर्नर ने कहा कि बैंकों की बैलेंसशीट अच्छी है। उधर कंपनियों की वित्तीय स्थिति ठीक है। इससे आगे निवेश बढ़ने की उम्मीद है। डिमांड बढ़ने पर मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियां बढ़ेंगी।

                AUGUST 08, 2024 / 10:13 AM IST

                RBI Monetary Policy 2024 Live: महंगाई पर रहेगा RBI का फोकस

                शक्तिकांत दास ने कहा कि केंद्रीय बैंक का फोकस इनफ्लेशन पर बना रहेगा। यह अभी भी 4 फीसदी के टारगेट से ज्यादा है। आरबाई ने कहा कि घरेलू ग्रोथ अच्छी बनी हुई है। निवेश की रफ्तार भी अच्छी है। ऐसे में एमपीसी ने इनफ्लेशन पर नजर बनाए रखने का फैसला किया है। मैन्युफैक्चरिंग में स्लोडाउन है, जबकि सर्विसेज की ग्रोथ ठीक है। हालांकि, दुनिया के कई देशों में केंद्रीय बैंक मॉनेटरी पॉलिसी में बदलाव कर रहे हैं। कई देशों में रेट में कमी देखी जा रही है। लेकिन, कुछ देशों में इसके उलट पॉलिसी भी अपनाई जा रही है।

                  AUGUST 08, 2024 / 10:09 AM IST

                  RBI Monetary Policy 2024 Live: रेपो रेट में नहीं हुआ कोई बदलाव

                  रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो रेट 6.5 फीसदी पर बरकरार रखा गया है। इससे होम लोन के ग्राहकों की अभी ईएमआई नहीं घटेगी। रेपो रेट 6.5 फीसदी बने रहने का मतलब है कि होम लोन के ग्रहाकों की EMI अभी नहीं घटेगी। पिछले एक साल से ज्यादा वक्त से आरबीआई ने रेपो रेट में बदलाव नहीं किया है। अंतिम बार अप्रैल 2023 में रेपो रेट में बदलाव किया गया था।

                    AUGUST 08, 2024 / 10:01 AM IST

                    RBI MPC Meet 2024 Live: जून में रिटेल महंगाई 5.08% रही थी

                    जून में रिटेल महंगाई बढ़कर 5.08 फीसदी पर पहुंच गई थी। यह महंगाई का 4 महीने का हाई लेवल था। अप्रैल में महंगाई 4.85 फीसदी रही थी। वहीं मई में महंगाई 4.75 फीसदी रही थी। NSO ने 12 जुलाई को ये आंकड़े जारी किए थे। RBI की महंगाई को लेकर रेंज 2%-6% है।

                      AUGUST 08, 2024 / 9:51 AM IST

                      RBI MPC Meet 2024 Live: फ्राइडमैन थ्योरी - केंद्रीय बैंकों को महंगाई के लक्ष्य पर ध्यान क्यों देना चाहिए

                      महंगाई के लक्ष्य 1960 के दशक से मिल्टन फ्राइडमैन की प्राकृतिक दर सिद्धांत पर आधारित है। फ्राइडमैन ने तर्क दिया कि एक केंद्रीय बैंक लंबे समय में बेरोजगारी या वास्तविक ब्याज दरों जैसे वास्तविक कारकों को नियंत्रित नहीं कर सकता है। लिहाजा उसे उस पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए जिसे वह नियंत्रित कर सकता है। उनका मानना ​​​​था कि ब्याज दरों में कटौती से कम समय में विकास को बढ़ावा मिल सकता है, लेकिन यह लंबे समय तक नहीं टिकेगा। इसके बजाय, एक केंद्रीय बैंक को महंगाई को टारगेट करना चाहिए, क्योंकि यह एकमात्र ऐसी चीज है जिसे वह समय के साथ लगातार मैनेज कर सकता है।

                        AUGUST 08, 2024 / 9:37 AM IST

                        RBI MPC Meet 2024 Live: जून में रिटेल महंगाई 5.08% रही थी

                        जून में रिटेल महंगाई बढ़कर 5.08 फीसदी पर पहुंच गई थी। यह महंगाई का 4 महीने का हाई लेवल था। अप्रैल में महंगाई 4.85 फीसदी रही थी। वहीं मई में महंगाई 4.75 फीसदी रही थी। NSO ने 12 जुलाई को ये आंकड़े जारी किए थे। RBI की महंगाई को लेकर रेंज 2%-6% है।

                          AUGUST 08, 2024 / 9:20 AM IST

                          RBI MPC Meet 2024 Live: महंगाई दर पर क्या है RBI का अनुमान

                          भारत की महंगाई 4 फीसदी के टारगेट लेवल से ऊपर बनी हुई है। जून के महीने में महंगाई दर 5 फीसदी था। वैसे आरबीआई गवर्नर पहले ही इस बात की चेतावनी दे चुके हैं कि जुलाई और अगस्त में महंगाई दर में भले ही गिरावट देखने को मिले, लेकिन सितंबर के महीने में इसमें इजाफा देखने को मिल सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने पहले ही मौजूदा वित्तीय वर्ष में 4.5 फीसदी तक महंगाई दर रहने का अनुमान जताया है।

                            AUGUST 08, 2024 / 9:00 AM IST

                            RBI MPC Meet 2024 Live: रेपो रेट में बदलाव की संभावना कम

                            रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (एमपीसी) के फैसले थोड़ी देर में आने वाले हैं। इसमें पता चलेगा कि आम लोगों के होम लोन से लेकर कार लोन तक की ईएमआई पर असर डालने वाले रेपो रेट की दर को घटाया जाएगा या नही? अगर रेपो रेट में कटौती होती है, तो फरवरी 2023 के बाद ये बड़ा बदलाव होगा और लोगों की ईएमआई का बोझ घटने की उम्मीद बढ़ेगी। अगर एमपीसी के मेंबर महंगाई पर ही फोकस रखते हैं, तो संभावना है कि लगातार 9वीं बार ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं होगा।

                              AUGUST 08, 2024 / 8:42 AM IST

                              RBI MPC Meet 2024 Live: आखिर रेपो रेट में क्यों होता है बदलाव

                              जब भी देश में मंहगाई बढ़ जाती है तो उसे कंट्रोल करने के लिए रेपो रेट में बदलाव किया जाता है। रेपो रेट एक तरह का ब्याज है जो केंद्र बैंक बाकी बैंकों के कर्ज पर लगाती है। केंद्र बैंक को बढ़त महंगाई को कंट्रोल और मनी फ्लो को कम करने के लिए रेपो रेट में बढ़ोतरी करती है। वहीं, जब देश की इकोनॉमी बुरे दौर से गुजरती है तब मनी फ्लो बढ़ाने के लिए रेपो रेट में कटौती किया जाता है।

                                AUGUST 08, 2024 / 8:22 AM IST

                                RBI Monetary Policy Meeting Live: हर दो महीने में होती है एमपीसी बैठक

                                महंगाई को कंट्रोल करने के लिए रेपो रेट (Repo Rate) की अहम भूमिका होती है। जब भी बाजार में कुछ चीजों की मांग बढ़ जाती है तो सप्लाई डिमांड को बैलेंस को कंट्रोल करने के लिए आरबीआई समय-समय पर बैठक करता है। इस बैठक को ही एमपीसी कहते हैं। एमपीसी बैठक में रेपो रेट में कटौती या बढ़ावा को लेकर फैसले लिए जाते हैं।

                                एमपीसी बैठक तीन दिन तक चलती है। इस बैठक में लिए गए फैसलों का ऐलान तीसरे दिन आरबीआई गवर्नर की ओर से किया जाता है। वैसे तो हर दो महीने में एमपीसी की बैठक होती है, लेकिन नियमों के अनुसार एक कारोबारी साल में 4 बैठक होना जरूरी है। एमपीसी बैठक कब होगी इसका फैसला समिति की ओर से लिया जाता है।

                                  AUGUST 08, 2024 / 8:01 AM IST

                                  RBI Rate Change Today: रेपो रेट में लंबे समय नहीं हुई कोई कटौती नहीं

                                  रेपो रेट फिलहाल 6.5 फीसदी पर बरकरार है। रिजर्व बैंक ने पिछले 8 बार से रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। माना जा रहा है कि आठवीं बार भी आज रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। रिजर्व बैंक ने आखिरी बार फरवरी 2023 में रेपो रेट बढ़ाकर 6.5 फीसदी किया था। लेकिन उसके बाद अब तक कोई कटौती नहीं हुई है।

                                    AUGUST 08, 2024 / 7:47 AM IST

                                    RBI Rate Change Today: जून की पॉलिसी रेट में क्या हुआ था ऐलान?

                                    इससे पहले जून की पॉलिसी रेट रिव्यू में रिजर्व बैंक ने GDP के अनुमान को बढ़ाया था। रिजर्व बैंक ने फिस्कल ईयर 2025 के लिए GDP की ग्रोथ रेट का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया था। जबकि महंगाई के अनुमान को भी पहले के लेवल 4.5 फीसदी पर ही बरकरार रखा था।

                                      AUGUST 08, 2024 / 7:36 AM IST

                                      RBI Rate Change Today: फिलहाल कितना है रेपो रेट

                                      रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी ने 8 फरवरी 2023 को आखिरी बार रेपो रेट में बदलाव किया था। तब से लेकर अब तक रेपो रेट 6.50 फीसदी पर बना हुआ है। पिछले हफ्ते अमेरिकी फेड रिजर्व ने भी रेट में कोई बदलाव नहीं किया था। लिहाजा भारत में भी इस बार रेट चेंज होने की उम्मीद नहीं है।

                                        AUGUST 08, 2024 / 7:35 AM IST

                                        RBI Rate Change Today: क्या पॉलिसी रेट में कोई बदलाव होगा?

                                        रिजर्व बैंक पॉलिसी रेट पर रिव्यू हर दो महीने में करता है। रिजर्व बैंक की 6 अगस्त को शुरू हुई थी और 8 अगस्त यानि आज रिजर्व बैंक अपना फैसला देने वाला है। उम्मीद है कि रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं होगा। RBI ने आखिरी बार 8 फरवरी 2023 को रेपो रेट में बदलाव किया था।

                                          AUGUST 08, 2024 / 7:34 AM IST

                                          RBI Rate Change Today: RBI की मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू आज

                                          नमस्कार, मनीकंट्रोल हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। रिजर्व बैंक आज पॉलिसी रेट का ऐलान करने वाला है। इसे जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें।