भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जिन फाइनेंशियल मार्केट को रेगुलेट करता है, उनके ट्रेडिंग का समय (Trading Hours) अगले सोमवार यानी 18 अप्रैल से बढ़ जाएगा। RBI ने कोरोना महामारी के चलते करीब दो साल पहले 7 अप्रैल 2020 को इन मार्केट के ट्रेडिंग समय को घटा दिया था। सोमवार को जारी एक बयान में RBI ने कहा कि 18 अप्रैल से इन फाइनेशियल मार्केट में अब ट्रेडिंग सुबह 10 बजे के बजाय सुबह नौ बजे से ही शुरू हो जाएगा।
RBI ने कहा कि कोरोना के चलते लोगों के आवाजाही पर लगी पाबंदियां काफी हद तक खत्म हो गई हैं। दफ्तरों में कामकाज फिर से सामान्य तरीके से होने लगा है। इन सबको देखते हुए फाइनेंशियल मार्केट्स में ट्रेडिंग या कारोबार की शुरुआत फिर सुबह नौ बजे से ही करने का फैसला किया गया है।
RBI ने कहा कि 18 अप्रैल से फाइनेंशियल मार्केट्स में ट्रेडिंग का समय सुबह नौ बजे से दोपहर 3.30 बजे तक होगा। फॉरेन करेंसी और सरकारी सिक्योरिटीज में ट्रेडिंग अगले हफ्ते से अब बदले हुए समय के साथ ही होगा। RBI के गवर्नर शक्तिकांत दास ने शुक्रवार को मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की बैठक के बाद सभी फाइनेंशिल मार्केट्स में कारोबार 18 अप्रैल से सुबह नौ बजे से शुरू किए जाने की घोषणा की थी।
इस बीच यह भी खबर है कि RBI और SEBI दोनों सभी फाइनेंशियल मार्केट्स के समय को एक समान करने के प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं। इन मार्केट्स में शेयर मार्केट, बॉन्ड मार्केट, कमोडिटी मार्केट और करेंसी मार्केट आदि शामिल हैं। इसका उद्देश्य सभी तरह की संपत्तियों में निवेश करने वाले निवेशकों के साथ-साथ बैकएंड कर्मचारियों और इंटरमीडियरीज के लिए कामकाज को आसान बनाना है।
RBI ने जिन फाइनेंशियल मार्केट्स के ट्रेडिंग समय में बदलाव किया है, उसे आप नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं-