रिजर्व बैंक ने यस बैंक में कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने के इच्छुक निवेशकों को अपनी मांगों पर फिर से विचार करने को कहा है, मसलन कंट्रोलिंग स्टेक खरीदने और उसे बनाए रखने की मांग। मामले से वाकिफ सूत्रों ने बताया कि इन मांगों की वजह से डील की प्रोसेस में देरी हो रही है।
