बाजार का पूरा फोकस आज आरईसी (REC), आईआरईडीए (IREDA) और PFC (पीएफसी) समेत सरकारी कंपनियों पर है। दरअसल आज इन सभी में तेज गिरावट है। इनके गिरने के पीछे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI)का नया ड्राफ्ट है जिसमें अतिरिक्त प्रोविजन का जिक्र किया गया है। इस खबर पर ज्यादा डिटेल देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने बताया कि प्रोजेक्ट फाइनेंस को नियम सख्त किए गए हैं। बैंक, NBFCs के प्रोजेक्ट फाइनेंस का नया ड्राफ्ट जारी किया गया है।
