Get App

RBI 31 मार्च को स्टैंडअलोन प्राइमरी डीलर्स को देगा 5,000 करोड़ रुपये की लिक्विडिटी फैसिलिटी

केंद्रीय बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि विशेष व्यवस्था के तहत प्राप्त राशि 5 अप्रैल, 2023 को या उससे पहले वापस अदा करनी होगी

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Mar 30, 2023 पर 8:24 AM
RBI 31 मार्च को स्टैंडअलोन प्राइमरी डीलर्स को देगा 5,000 करोड़ रुपये की लिक्विडिटी फैसिलिटी
ये अतिरिक्त राशि 6.50% की रेपो रेट पर उपलब्ध कराई जायेगी

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India (RBI) ने 29 मार्च को कहा कि उसने 31 मार्च को स्टैंडिंग लिक्वडिटी फैसिलिटी के तहत स्टैंडअलोन प्राइमरी डीलर्स को 5,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है।

ये रकम प्रचलित रेपो रेट पर प्रदान की जायेगी। मौजूदा समय में रेपो रेट 6.50 प्रतिशत है।

केंद्रीय बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि मौजूदा और उभरती लिक्विडिटी कंडीशंस की समीक्षा करने के बाद यह फैसला किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें