RBL Bank Share Price: Q2 में मुनाफा 170% बढ़ने के बावजूद सेलिंग, शेयर 7% लुढ़का

RBL Bank Share Price: सितंबर 2026 तिमाही में बैंक का ऑपरेटिंग प्राॅफिट सालाना आधार पर 92 प्रतिशत बढ़कर 1,396 करोड़ रुपये हो गया। अप्रैल-सितंबर 2026 यानि कि वित्त वर्ष 2026-27 के पहले 6 महीनों के दौरान कुल इनकम 10199.13 करोड़ रुपये दर्ज की गई

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 4:27 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
RBL Bank में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 59.88 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

प्राइवेट सेक्टर के RBL Bank के शेयरों में 13 अक्टूबर को दिन में 9 प्रतिशत तक की गिरावट दिखाई दी। BSE पर शेयर 381.55 रुपये के लो तक गया। बाद में 7.5 प्रतिशत गिरावट के साथ 388.30 रुपये पर बंद हुआ। बैंक ने एक दिन पहले जुलाई-सितंबर 2026 तिमाही के नतीजे जारी किए थे। तिमाही के दौरान मुनाफे और शुद्ध ब्याज आय में शानदार तेजी के बावजूद शेयर बिकवाली की मार झेल रहा है। सितंबर 2026 तिमाही में बैंक का स्टैंडअलोन बेसिस पर शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 170 प्रतिशत बढ़कर 482 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले मुनाफा 179 करोड़ रुपये था।

शुद्ध ब्याज आय 37 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 2,131 करोड़ रुपये रही, जो सितंबर 2025 तिमाही में 1,551 करोड़ रुपये थी। शुद्ध ब्याज मार्जिन 4.61 प्रतिशत रहा। ऑपरेटिंग प्राॅफिट 92 प्रतिशत बढ़कर 1,396 करोड़ रुपये हो गया। कुल इनकम 5399.45 करोड़ रुपये रही, जो सितंबर 2025 तिमाही में 4440.17 करोड़ रुपये थी।

सितंबर 2026 तिमाही में RBL Bank के डिपॉजिट बढ़कर 156271.97 करोड़ रुपये के रहे। एक साल पहले आंकड़ा 116667.39 करोड़ रुपये था। एडवांसेज 142314.08 करोड़ रुपये के दर्ज किए गए, जो सितंबर 2025 तिमाही में 100528.57 करोड़ रुपये के रहे थे।


एसेट क्वालिटी में सुधार

सितंबर 2026 तिमाही में RBL Bank का ग्रॉस NPA (नॉन परफॉर्मिंग एसेट्स) रेशियो गिरकर 1.02 प्रतिशत पर आ गया। नेट NPA भी घटकर 0.29 प्रतिशत रह गया। एक साल पहले सितंबर तिमाही में ग्रॉस NPA रेशियो 2.32 प्रतिशत और नेट NPA रेशियो 0.57 प्रतिशत था। जून 2026 तिमाही में ग्रॉस NPA रेशियो 1.30 प्रतिशत और नेट NPA रेशियो 0.37 प्रतिशत था।

FY27 के पहले 6 महीनों में कैसा रहा बिजनेस

अप्रैल-सितंबर 2026 यानि कि वित्त वर्ष 2026-27 के पहले 6 महीनों के दौरान बैंक की कुल इनकम 10199.13 करोड़ रुपये दर्ज की गई। एक साल पहले यह 8950.74 करोड़ रुपये थी। शुद्ध मुनाफा 735.47 करोड़ रुपये रहा, जो सितंबर 2025 तिमाही में 378.85 करोड़ रुपये था।

RBL Bank शेयर 6 महीनों में 22 प्रतिशत चढ़ा

बैंक का मार्केट कैप घटकर 60200 करोड़ रुपये पर आ गया है। शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। यह BSE 500 इंडेक्स का हिस्सा है। शेयर 6 महीनों में 22 प्रतिशत और एक साल में 34 प्रतिशत चढ़ा है। 2 साल में कीमत 90 प्रतिशत उछली है। बैंक में सितंबर 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 59.88 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

HCL Tech shares Price: Q2 नतीजों के बाद शेयर बना रॉकेट, 5% से ज्यादा चढ़कर बना निफ्टी का टॉप गेनर

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।