RBL Bank Shares Block Deal: आरबीएल बैंक के शेयरों में आज 25 जुलाई को स्टॉक मार्केट खुलते ही एक बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। इस डील में कंपनी के करीब 4.81 करोड़ शेयरों की खरीद-बिक्री हुई, जो बैंक की करीब 7.9 फीसदी के हिस्सेदारी के बराबर है। इस डील के बाद बैंक के शेयरों की कीमत 4 प्रतिशत तक टूट गई। ब्लॉक डील में RBL बैंक के शेयरों का लेनदेन 229.5 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ। इस डील की कुल वैल्यू 1,100 करोड़ रुपये है। मनीकंट्रोल इस डील में शामिल दोनों पक्षों की तुरंत पहचान नहीं कर सका।
