RBL Bank 18 अक्टूबर को फंड जुटाने के प्रस्ताव पर विचार करेगा, हिस्सेदारी बेचने के लिए एमिरेट्स एनबीडी से चल रही बातचीत

एमिरेट्स एनबीडी आरबीएल बैंक में नियंत्रण योग्य हिस्सेदारी खरीदना चाहता है। अगर आरबीएल बैंक में एमिरेट्स एनबीडी बड़ी हिस्सेदारी खरीदता है तो उसे आरबीएल बैंक के शेयरहोल्डर्स के लिए ओपन ऑफर पेश करना होगा

अपडेटेड Oct 15, 2025 पर 10:57 PM
Story continues below Advertisement
2025 में आरबीएल बैंक के शेयरों में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली है। इस स्टॉक ने इस साल अब तक 90 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    आरबीएल बैंक फंड जुटाने के प्रस्ताव पर 18 अक्टूबर को विचार करेगा। बैंक ने स्टॉक एक्सचेंजों को 15 अक्टूबर को इस बारे में बताया। उसने यह जानकारी तब दी है, जब दुबई के दूसरे सबसे बड़े बैंक एमिरेट्स एनबीडी के साथ डील की बातचीत चल रही है। एमिरेट्स एनबीडी आरबीएल बैंक में नियंत्रण योग्य हिस्सेदारी खरीदना चाहता है। मनीकंट्रोल ने सबसे पहले 13 अक्टूबर को यह खबर दी थी।

    डील होने पर एमिरेट्स एनबीडी को ओपन ऑफर पेश करना होगा

    मनीकंट्रोल ने अपनी खबर में कहा था कि RBL Bank में नियंत्रण योग्य हिस्सेदारी खरीदने के लिए एमिरेट्स एनबीडी के साथ उसकी बातचीत अंतिम चरण में है। अगर आरबीएल बैंक में एमिरेट्स एनबीडी बड़ी हिस्सेदारी खरीदता है तो उसे आरबीएल बैंक के शेयरहोल्डर्स के लिए ओपन ऑफर पेश करना होगा। मनीकंट्रोल ने अपनी खबर में यह भी बताया था कि इस आरबीएल बैंक और एमिरेट्स एनडीबी में डील के लिए प्रिफरेंशियल शेयरों के रास्ते का इस्तेमाल किया जा सकता है।


    इस डील के लिए आरबीएल का एप्रूवल भी जरूरी होगा 

    आरबीएल बैंक में एमिरेट्स एनडीबी की डील के लिए आरबीआई का एप्रूवल भी जरूरी होगा। आरबीएल बैंक के बोर्ड की बैठक 18 अक्टूबर को होने वाली है। बैंक ने पहले बताया था कि इस बैठक में सितंबर तिमाही और इस वित्त वर्ष की पहली छमाही के बैंक के अनऑडिटेड स्टैंडअलोन और कंसॉलिडेटेड रिजल्ट्स को मंजूरी मिलेगी। अगर आरबीएल बैंक और एमिरेट्स एनबीडी में ट्रांजेक्शंस होता है तो यह इंडियन बैंकिंग सेक्टर में सबसे बड़े विलय एवं अधिग्रहण (M&A) के मामलों में से एक होगा।

    आरबीएल बैंक के सभी शेयर पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास

    आरबीएल बैंक की खास बात यह है कि इसके सभी शेयर्स पब्लिक शेयरहोल्डर्स के पास हैं। इस बैंक में म्यूचुअल फंड्स, इंश्योरेंस और वीसी फंड्स की अच्छी हिस्सेदारी है। क्वांट म्यूचुअल फंड्स के पास इस बैंक के 6.64 फीसदी शेयर्स हैं। महिंद्रा एंड महिंद्रा, एलआईसी, प्राइवेट कैपिटल फर्म गाजा कैपिटल और जीरोधा ब्रोकिंग के पास आरबीएल बैंक के 1.24 फीसदी से लेकर 3.47 फीसदी तक शेयर हैं।

    एमिरेट्स एनबीडी अपनी इंडियन इकाई के जरिए हिस्सेदारी खरीदेगा

    आरबीएल बैंक ने FY25 में 14,039 करोड़ रुपये का रेवेन्यू और 695 करोड़ रुपये का नेट प्रफिट कमाया था। आर सुब्रमणियकुमार इस बैंक के एमडी और सीईओ हैं। वह पहले इंडियन ओवरसीज बैंक के सीएमडी रह चुके हैं। एमिरेट्स एनबीडी अपनी इंडियन इकाई के जरिए आरबीएल बैंक में हिस्सेदारी खरीदेगी। आरबीआई ने इस साल 19 मई को दुबई के इस बैंक को इंडिया में अपनी सब्सिडियरी शुरू करने की इजाजत दी थी। अभी एमिरेट्स एनबीडी बैंक पीजीएससी इंडिया में ब्रांच मोड के जरिए बैंकिंग सेवाएं देती है। इसके ब्रांच चेन्नई, गुरुग्राम और मुंबई में हैं।

    यह भी पढ़ें: LG Electronics Stocks: एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयरों को बेचें, होल्ड करें या गिरावट पर खरीदें?

    आरबीएल बैंक के शेयरों में इस साल 90 फीसदी से ज्यादा उछाल

    RBL Bank के शेयरों में 15 अक्टूबर को बड़ी तेजी देखने को मिली। शेयर 2.86 फीसदी चढ़कर 299.85 रुपये पर बंद हुआ। 2025 में आरबीएल बैंक के शेयरों में जबर्दस्त तेजी देखने को मिली है। इस स्टॉक ने इस साल अब तक 90 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया है।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।