RCF Share Price: राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स के शेयरों की ब्लॉक डील ने इसके भाव को रॉकेट बना दिया। इसके शेयर ब्लॉक डील के चलते 20 फीसदी उछलकर अपर सर्किट पर पहुंच गए और इसी अपर सर्किट पर यह बंद भी हुआ। यह इसके शेयरों के लिए रिकॉर्ड हाई लेवल भी है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स के शेयर आज 20 फीसदी की बढ़त के साथ BSE पर 222.40 रुपये के भाव पर बंद हुए हैं। इसका फुल मार्केट कैप 12,269.54 करोड़ रुपये है। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स के शेयर इस साल 33 फीसदी से अधिक मजबूत हुए हैं। पिछले साल 14 अगस्त 2023 को यह एक साल के निचले स्तर 105.40 रुपये पर था यानी कि 10 महीने में यह 111 फीसदी मजबूत हुआ है।
