Get App

Q4 Results: सरकारी फर्टिलाइजर कंपनी का मुनाफा 158% बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान

Q4 Results: सरकारी फर्टिलाइजर कंपनी ने मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 158% बढ़ गया, जबकि आय में 50% की तेजी दर्ज हुई। साथ ही निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी ऐलान किया गया है।

Edited By: Suneel Kumarअपडेटेड May 21, 2026 पर 5:48 PM
Q4 Results: सरकारी फर्टिलाइजर कंपनी का मुनाफा 158% बढ़ा, डिविडेंड का भी ऐलान
RCF के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1.34 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम डिविडेंड की सिफारिश की है।

Q4 Results: सरकारी फर्टिलाइजर कंपनी राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCF) ने मार्च तिमाही में मजबूत नतीजे पेश किए हैं। बेहतर बिक्री और ऑपरेटिंग प्रदर्शन की बदौलत कंपनी का मुनाफा एक साल पहले के मुकाबले दोगुने से भी ज्यादा हो गया है।

मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 186.7 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल इसी अवधि में यह 72.5 करोड़ रुपये था। यानी मुनाफे में करीब 158% की बढ़ोतरी दर्ज की गई। वहीं, कंपनी की आय 50% बढ़कर 5,581 करोड़ रुपये पहुंच गई, जो एक साल पहले 3,730 करोड़ रुपये थी।

ऑपरेटिंग प्रदर्शन में भी जबरदस्त सुधार

सिर्फ मुनाफा ही नहीं, कंपनी का ऑपरेशनल प्रदर्शन भी मजबूत रहा। मार्च तिमाही में EBITDA 81.6% बढ़कर 324 करोड़ रुपये हो गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह करीब 178 करोड़ रुपये था।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें